विज्ञापन

858 पेपर कप का अनोखा कलेक्शन, भारतीय शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 31 देशों से जुटाए कप

इंडिया के 57 साल के सुनील जोसेफ ने 858 पेपर कप का कलेक्शन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. उनके कलेक्शन में 31 देशों के कप शामिल हैं. इससे पहले वह फोन कार्ड कलेक्शन का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं.

858 पेपर कप का अनोखा कलेक्शन, भारतीय शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 31 देशों से जुटाए कप
सुनील जोसेफ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
सोशल मीडिया

दुनिया में लोग तरह-तरह की चीजों का कलेक्शन करते हैं, लेकिन इंडिया के एक शख्स ने अपने अनोखे शौक से वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है. सुनील जोसेफ के पास दिसंबर 2025 तक 858 पेपर कप के कलेक्शन थे. अब शायद उनके पास और भी ज्यादा कप हों. दो बच्चों के 57 साल के पिता का कहना है कि वे बचपन से ही चीजें जमा कर रहे हैं और पांचवीं कक्षा तक पहुंचते-पहुंचते वे टिकट, सिक्के और माचिस की डिब्बियों के स्टिकर जमा करने के शौकीन हो गए थे. समय के साथ यह शौक जुनून में बदल गया और उन्होंने कई तरह की चीजों का कलेक्शन करना शुरू कर दिया.

एक पल में बदल गई जिंदगी

सुनील ने कहा कि शुरुआत की यह क्यूरियोसिटी जिंदगी भर के जुनून में बदल गई. जिससे मैंने रेजर-ब्लेड रैपर और एयरलाइन बोर्डिंग पास से लेकर कॉफी मग और टी-बैग तक कई तरह के कलेक्शन बनाए. उन्होंने साल 2013 में अपना पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. उस समय उनके पास 5,986 फोन कार्ड का कलेक्शन था, जो उस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा कलेक्शन माना गया. हालांकि बाद में यह रिकॉर्ड कनाडा के एक व्यक्ति एरिक कॉटिन्हो ने कुल 8,266 तोड़ दिया, लेकिन सुनील ने हार नहीं मानी और अपने नए पेपर कप की बदौलत रिकॉर्ड बुक में वापस आ गए हैं. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना एक ऐसा सफर है जो लगन और साफ सोच से तय होता है. यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसके लिए लगातार कोशिश की जरूरत होती है और अक्सर यह किसी के पर्सनल शौक को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाली उपलब्धि में बदल देते हैं.

245 देशों के फोन कार्ड जुटाए

सुनील के अनुसार, उनके भाई मर्चेंट नेवी में काम करते थे. एक दिन उन्हें भाई के बटुए में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का एक फोन कार्ड मिला. उसी से प्रेरित होकर उन्होंने दुनिया भर से फोन कार्ड इकट्ठा करना शुरू कर दिया. करीब 15 साल में उन्होंने 245 देशों के 12 हजार से ज्यादा फोन कार्ड जुटा लिए थे.

अब पेपर कप कलेक्शन ने दिलाई नई पहचान

फोन कार्ड के बाद सुनील ने पेपर कप कलेक्शन पर ध्यान दिया. उनके पास 5 एमएल से लेकर 500 एमएल तक की क्षमता वाले पेपर कप हैं. ये कप 31 अलग-अलग देशों से जुटाए गए हैं. दिसंबर 2025 तक उनके कलेक्शन में 858 पेपर कप शामिल थे और संभव है कि अब यह संख्या और भी बढ़ चुकी हो.

जुनून और मेहनत से मिला मुकाम

सुनील का कहना है कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं होता. इसके लिए लगातार मेहनत, धैर्य और डेडिकेशन की जरूरत होती है. उनका मानना है कि किसी भी शौक को अगर पूरी लगन से आगे बढ़ाया जाए तो वह एक दिन वर्ल्ड लेवल पर पहचान दिला सकता है. उनका यह रिकॉर्ड इसी सोच और मेहनत का परिणाम है.

यह भी पढ़ें: LPG के बढ़े दाम, महिला ने खाली गैस सिलेंडर का चूल्हा बना सेंकी रोटियां, अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें: मंदिर में कैसे पहुंची 'Made in Pakistan' लिखी चादर? सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, लोगों ने उठाए सवाल

यह भी पढ़ें: चीन में बच्चों के लिए AI की किताबें, महिला देखकर रह गई हैरान, वीडियो शेयर कर बताया अनुभव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com