विज्ञापन

'अमेरिका गॉट टैलेंट' में गोल्डन बजर जीतने वाली 'ट्विंकी' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7 सेकंड में कर दिया कारनामा

खास बात है कि इस नन्ही पोमेरियन के परिवार के नाम कुल 19 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज हैं. आइए जानते हैं कि ट्विंकी ने कैसे और कहां बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड.

'अमेरिका गॉट टैलेंट' में गोल्डन बजर जीतने वाली 'ट्विंकी' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7 सेकंड में कर दिया कारनामा
गिनीज बुक में दर्ज हुआ इस छोटे से डॉगी का नाम: मात्र 7 सेकंड में पार किए इंसानी हाथों के 10 झूले, देखें हैरान करने वाला वीडियो
Guinness World Records

Trending Story: मशहूर रियलिटी शो अमेरिका गॉट टैलेंट (AGT) में होस्ट टेरी क्रूज (Terry Crews) से 'गोल्डन बजर' हासिल करने वाली 2 साल की पोमेरियन डॉगी 'ट्विंकी' ने एक बार फिर दुनिया को हैरान कर दिया है. एक्रो कैनाइन क्रू (Acro Canine Crew) डांस ग्रुप की इस स्टार ने कनाडा में अपने घर के बैकयार्ड में ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बना डाला है.

7.48 सेकंड में बनाया रिकॉर्ड

46 वर्षीय कैनेडियन प्रोफेशनल डॉग ट्रेनर जेनिफर फ्रेजर ने अपनी बांहों का घेरा बनाया और ट्विंकी ने उसके बीच से 10 बार छलांग लगाई. इस आर्म जंप चैलेंज को पूरा करने में ट्विंकी को सिर्फ 7.48 सेकंड लगे, जो दुनिया में सबसे तेज है. देखने में ट्विंकी भले ही छोटी हो, लेकिन जेनिफर उसे छोटे शरीर में कैद फुर्तीला बॉर्डर कोली मानती हैं. गजब के आत्मविश्वास से भरी ट्विंकी आर्म जंप के अलावा कैच, लेग फ्लिप, फुट जंप, बैक जंप और जंपिंग कैच जैसी कई एडवांस ट्रिक्स चुटकियों में कर लेती है. स्वभाव से बेहद मिलनसार इस डॉगी को लोगों से गले मिलना और हुनर दिखाना बहुत पसंद है.

जेनिफर के डॉग्स ने बनाए 19 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

चार बच्चों की मां जेनिफर अब तक ट्विंकी, अपने एक रेस्क्यू डॉग और दो ऑस्ट्रेलियन शेफर्ड के साथ मिलकर कुल 19 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं. ट्विंकी की इस रफ्तार का सीक्रेट पॉजिटिव ट्रेनिंग है. जेनिफर ने इस ट्रिक को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा और हर सही कदम पर ट्विंकी को खूब सारा प्यार व उसकी पसंदीदा ट्रीट्स देकर रिकॉर्ड स्पीड के लिए तैयार किया.

डॉग ओनर्स के लिए जेनिफर की खास सलाह

ट्विंकी के पहले गिनीज खिताब से जेनिफर बेहद खुश हैं. उनका मानना है कि सही टीम वर्क से छोटे कुत्ते भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं. अपने डॉग को नई ट्रिक्स सिखाने वालों को जेनिफर बस एक ही सलाह देती हैं, 'धैर्य रखें, ट्रिक को आसान स्टेप्स में तोड़ें और डॉग को दिल खोलकर ट्रीट्स दें, ताकि ट्रेनिंग उनके लिए एक मजेदार खेल बन जाए.'

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश से 'दुल्हन' खरीदने पर मिल सकती है फांसी! चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को दी चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America Got Talent, Golden Buzzer, Guinness World Record, Guinness World Record Dogs, Zara Hatke News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com