विज्ञापन

गंगा घाट पर दिखा सुनील ग्रोवर का सुकून भरा अंदाज, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

सुनील ग्रोवर का गंगा घाट पर सुकून भरे पल बिताते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किस घाट का है. वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं और फैंस उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं.

गंगा घाट पर दिखा सुनील ग्रोवर का सुकून भरा अंदाज, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
गांगा घाट पर सोते नजर आए सुनील ग्रोवर
सोशल मीडिया

कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कॉमेडी नहीं, बल्कि उनका सादगी भरा अंदाज है. सुनील ग्रोवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट whosunilgrover से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह रात के समय गंगा घाट पर सुकून के पल बिताते नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ उन्होंने 'Taare Zameen Par' लिखा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

जानकारी के अनुसार, सुनील ग्रोवर के इस वीडियो को अब तक 2.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं करीब 151 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं. वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

गंगा किनारे दिखा शांत और सादा अंदाज

वीडियो में सुनील ग्रोवर रात के समय गंगा घाट पर सोते नजर आ रहे हैं. घाट पर वो अकेले नहीं है जबकि भीड़ के बीच अन्य लोगों के साथ सो रहे हैं. आसमान में चमकते तारे, बहती गंगा और घाट का शांत माहौल वीडियो को बेहद खास बना रहा है. हालांकि वीडियो से यह साफ नहीं हो पाया है कि यह जगह ऋषिकेश की है या हरिद्वार की.

फैंस को पसंद आया आध्यात्मिक माहौल

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में किसी तरह का दिखावा नहीं दिख रहा है. सुनील ग्रोवर बस प्रकृति और गंगा के किनारे सुकून के कुछ पल बिताते दिखाई दे रहे हैं. अब यह सादगी लोगों को खूब पसंद आ रही है. कई लोगों ने इसे आध्यात्मिक और इंस्पिरेशनल पल बताया है.

सोशल मीडिया पर आए दिल छू लेने वाले कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,'That's the reason you stay in heart of millions.' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि कण-कण शिव, हर क्षण शिव. एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं मोक्ष, इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बाद भी जमीन से जुड़े रहना. एक यूजर ने कहा, 'Nature ka new mission sab insaan ko down to earth bana ke rakhna.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यही है असली जीवन, मेहनत आपको विनम्र बनाती है और आगे बढ़ना सिखाती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
 

ये भी पढ़ें: 82 की उम्र में 12 घंटे की मेहनत और सिर्फ 300 की कमाई, मनसुख काका का जज्बा देख छलक जाएंगे आंसू

ये भी पढ़ें: बोटिंग के दौरान बच्चे ने मां के हाथ से छीना iPhone और पानी में फेंका, VIDEO में देखें रिएक्शन

ये भी पढ़ें: 'मैराथन दौड़ीं, कंपनी बनाई', न्यूयॉर्क की CEO ने कहा उनकी दादी अब भी नाराज हैं कि उनकी शादी नहीं हुई

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Grover, Ganga Ghat, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com