विज्ञापन

कर्नाटक में चूहों ने चुराए 10 लाख के गहने, चोरों को ढूंढने के लिए पुलिस के बजाय बुलाना पड़ा कारपेंटर

Rat Stealing Gold Ring in Tumakuru: कर्नाटक के तुमकुरु में एक ज्वेलरी शॉप से चूहों ने 10 लाख रुपये के सोने-हीरे के गहने चुरा लिए. इसका खुलासा दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से चला, जिसके बाद पुलिस के बजाय कारपेंटर को बुलाना पड़ा.

कर्नाटक में चूहों ने चुराए 10 लाख के गहने, चोरों को ढूंढने के लिए पुलिस के बजाय बुलाना पड़ा कारपेंटर
कर्नाटक में 10 लाख का Gold चुरा ले गए चूहे, CCTV देखा तो ज्वेलरी शॉप ऑनर ने पकड़ा सिर
NDTV Reporter

Viral Video: कर्नाटक के तुमकुरु में एक मशहूर ज्वेलरी शॉप से रातों-रात 10 लाख रुपये के हीरे-सोने के गहने गायब हो गए. न दुकान का शटर टूटा, न ताले से छेड़छाड़ हुई. सारा शक स्टाफ पर जा रहा था, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो असली 'चोर' को देखकर सबके होश फाख्ता हो गए. क्योंकि, यह हाई-प्रोफाइल चोरी किसी शातिर गिरोह ने नहीं, बल्कि चूहों की एक गैंग ने की थी.

सुबह की गिनती में हुआ 'खेल'

पब्लिक टीवी इंग्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक, तुमकुरु के कॉल टैक्स रोड पर स्थित विश्वास ज्वेलरी में रोज की तरह सुबह गहनों का मिलान हो रहा था. तभी स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए. शोकेस से हीरे जड़ी 10 सोने की अंगूठियां और दो-तीन चेन गायब थीं. ईटीवी भारत के मुताबिक, 50 ग्राम से ज्यादा वजनी इन गहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये थी. दुकान के मालिक विश्वास को फौरन खबर दी गई. स्टाफ इतना डरा हुआ था कि उन्होंने घबराहट में तीन बार गिनती की, लेकिन माल सच में अपनी जगह से गायब था.

गायब टैग्स ने पलटी पूरी कहानी

चोरी का तरीका इतना साफ था कि कोई सीधा सुराग नहीं मिल रहा था. लेकिन तभी मालिक की नजर एक बारीक डिटेल पर गई. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है कि गहनों के साथ-साथ उन पर लगे कागज के प्राइस टैग भी नदारद थे. यहीं से कहानी घूमी. आखिर कोई भी चोर कीमती सोना ले जाएगा, रद्दी कागज के टैग क्यों बटोरेगा? कुछ ट्रे में सिर्फ कटे हुए धागे पड़े थे. इस बात ने साफ कर दिया कि माजरा कुछ और ही है.

सुबह 4:30 बजे कैमरे में दिखा 'मास्टरमाइंड'

इस उलझन को सुलझाने के लिए जब रात की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, तो असली खेल सामने आया. एनडीटीवी संवाददाता रीतू के मुताबिक, सुबह ठीक साढ़े चार बजे एक चूहा मजे से सोने की अंगूठी मुंह में दबाकर ले जाता दिखा. असल में इन गहनों में खुशबूदार धागों वाले टैग लगे थे. पब्लिक टीवी इंग्लिश की खबर के अनुसार, इन्हीं धागों को चबाने के लालच में 3-4 चूहों की टोली ने पूरी प्लानिंग से काम किया और गहनों को घसीटकर अपने साथ ले गए.

लकड़ी के शोकेस से निकला सारा खजाना

कैमरे में चूहों का रास्ता (Rat Caught On CCTV Stealing Jewelry) ट्रैक करते हुए स्टाफ लकड़ी के उस शोकेस तक पहुंचा, जहां इन नन्हें चोरों ने अपना बिल बना रखा था. ईटीवी भारत के अनुसार, फौरन एक कारपेंटर को बुलाकर वहां खुदाई करवाई गई और सारा का सारा माल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बस चूहों ने अपना टारगेट यानी वो टैग चबा लिए थे. गहने मिलते ही झूठे इल्जाम के डर से कांप रहे स्टाफ ने चैन की सांस ली.

ये भी पढ़ें:- 4 आंख और 2 सिर वाली छिपकली जो इंसान के नाखून से भी छोटी है, जन्म के बाद से ही दुनिया भर में हो रही वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tumakuru, Karnataka, Rat, Robbery, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com