विज्ञापन

गन्ने के जूस का 'कत्लेआम'! मटर पनीर और आइसक्रीम डालकर बना दिया 'अतरंगी' शरबत, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

क्या आपने कभी सोचा है कि गन्ने के रस में मटर पनीर का तड़का लग सकता है? जी हां, सोशल मीडिया की दुनिया में व्यूज के भूखे शेफ अब ऐसी चीजें परोस रहे हैं कि, देखकर ही रूह कांप जाए. गन्ने के रस के साथ मटर पनीर और सॉफ्टी आइसक्रीम का यह खौफनाक मेल देख लोग कह रहे हैं, 'भाई...बस भी करो अब.'

गन्ने के जूस का 'कत्लेआम'! मटर पनीर और आइसक्रीम डालकर बना दिया 'अतरंगी' शरबत, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
मटर पनीर वाला गन्ने का जूस? रील्स के चक्कर में खाने का 'सत्यानाश', वीडियो देख लोग मार रहे हैं माथा

Sugarcane Juice Matar Paneer Viral Video: गर्मियों की दोपहर में जब गले को ठंडक देने के लिए हम गन्ने के रस की तलाश करते हैं, तो जहन में नींबू, पुदीना और काला नमक की तस्वीर आती है, लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने तो मानों पूरे जज्बात ही बदल दिए. एक 'महाशय' ने मशीन में गन्ने के साथ साथ सीधे मटर पनीर की सब्जी डाल दी. यकीन मानिए, रस के साथ साथ पनीर के टुकड़े भी पिसते हुए निकले और बन गया 'मटर पनीर वाला गन्ने का जूस'. इस अजीबोगरीब संगम को देखकर लोग पूछ रहे हैं कि, क्या अब रोटी भी इसी जूस के साथ खानी पड़ेगी?

ये भी पढ़ें:-गार्ड साहब का जलवा! 4 साल में 13000 से 32000 पहुंची सैलरी, ग्रोथ देख कॉर्पोरेट वाले भी भेजने लगे CV

रस नहीं, यह तो जुल्म है! (Viral Sugarcane Juice with Matar Paneer)

हद तो तब हो गई जब एक दूसरे वीडियो में गन्ने के रस में सॉफ्टी वाली आइसक्रीम मिला दी गई. दावा किया जा रहा है कि यह बहुत 'क्रीमी' लगता है, लेकिन पब्लिक का कलेजा इसे देख फटा जा रहा है. कोई कह रहा है कि अब इसमें हार्पिक और फिनाइल डालना ही बाकी रह गया है. रील्स बनाने के चक्कर में लोग अब खाने पीने की चीजों का ऐसा 'पोस्टमार्टम' कर रहे हैं कि स्वाद और सेहत दोनों की वाट लग जाए.

व्यूज के लिए कुछ भी करेगा? (Weird Food Combinations Trending on Reels)

यह सब देखकर अब लोग कमेंट बॉक्स में गुस्सा और मजाक दोनों निकाल रहे हैं. कोई इसे 'यूनिवर्स का सबसे बुरा एक्सपेरिमेंट' बता रहा है, तो कोई पुलिस से इस जुर्म के लिए गिरफ्तारी की मांग कर रहा है. सवाल ये है कि क्या वाकई किसी को यह पसंद आ रहा है या फिर सिर्फ सुर्खियां बटोरने का एक नया नुस्खा है? खैर, जो भी हो, यह वीडियो देखकर अच्छे भले इंसान को भी उबकाई आ जाए.

ये भी पढ़ें:-ब्रेकअप का दर्द होगा छूमंतर! बिछड़ने के बाद गर्लफ्रेंड से इस तरह जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं लोग

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sugarcane Juice Matar Paneer Viral Video, Weird Food Combinations, Sugarcane Ice Cream Drink, Ganna Juice Matar Paneer Viral, Weird Juice Combination India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com