Maggi Chai Viral Video: खाने के शौकीनों के लिए मैगी सिर्फ इंस्टेंट नूडल्स नहीं है. यह एक पूरा मूड है. चाहे अचानक भूख लगने पर झटपट बनने वाला कोई उपाय हो या शाम का बेहतरीन स्नैक्स, मैगी हमेशा काम आती है. लेकिन, अजीबोगरीब फ़ूड फ्यूजन के चलन की वजह से हमारी प्यारी मैगी भी इससे बच नहीं पाई है. पिछले कुछ महीनों में हमने कुछ वाकई अनोखे प्रयोग देखे हैं - गोलगप्पा मैगी, आम मैगी, बटरमिल्क मैगी, चॉकलेट मैगी और यह लिस्ट बढ़ती ही जा रही है. लेकिन, सबसे नया क्या है? मैगी चाय. जी हां, आपने सही पढ़ा. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इस अजीबोगरीब चीज को दिखाया गया है और खाने के शौकीन इसे देखकर हैरान रह गए हैं.
क्लिप की शुरुआत एक व्यक्ति द्वारा कुल्हड़ में चाय डालने से होती है. फिर, डिस्पोजेबल चम्मच का उपयोग करके, पकी हुई मैगी को आराम से चाय में डुबोया जाता है. एक बार नहीं, बल्कि दो बार. और अंत में, पूरी डिश को सीधे कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: कान में जमी गंदगी को चुटकियों में निकाल देगा ये घरेलू उपाय, कान का मैल आसानी से निकल आएगा बाहर
वीडियो के ऊपर लिखा गया: "जस्टिस फॉर मैगी"
नीचे पूरा वीडियो देखें:
वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन बार देखा गया है. इस क्लिप पर मैगी और टी लवर्स की प्रतिक्रिया इस प्रकार है:
एक यूजर ने लिखा, “ये क्या देख लिया?"
एक अन्य ने कहा, “किस किस का न्याय करोगे दोनों ने ही बर्बरता कर दी."
एक कमेंट में लिखा था, “क्या अपराधी को फोरन पकड़ा जाएगा."
किसी ने पूछा, “भाई मैगी की हत्या करना जरूरी था क्या?”
“दिन खराब करने के लिए शुक्रिया" एक कमेंट लिखा हुआ था.
एक शख्स ने लिखा, “समझ नहीं आ रहा फाइट मैगी के लिए, या चाय के लिए.”
मैगी चाय के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में बताएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं