डेनमार्क (Denmark) के सबसे अमीर शख्स एंडर्स होल्च पोवल्सन (Anders Holch Povlsen) और उनकी पत्नी ने रविवार को हुए श्रीलंका में बस ब्लास्ट (Sri Lanka Bomb Blasts) में अपने तीन बच्चों को खो दिया है. उनके कुल चार बच्चे थे. पोव्लसन (Povlsen) फैशन फर्म के स्पोकपर्सन ने इस खबर की जानकारी दी. स्पोकपर्सन ने इसके आगे की जानकारी नहीं दी है. डेनमार्क के मीडिया की मानें तो उनका परिवार श्रीलंका में छुट्टियां मनाने गया था. बता दें, एंडर्स होल्च पोवल्सन फैशन फर्म बेस्टसेलर के मालिक हैं. जिसके वीरो मोडा और जैक एंड जोन्स जैसे ब्रांड्स हैं. फोर्ब्स के मुताबिक, वो स्कॉटलैंड की 1 प्रतिशत लैंड के मालिक भी हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रविवार को ईस्टर पर श्रीलंका में चर्च और होटल्स में ब्लास्ट हुए. जिसमें 290 लोगों की मौत हुई और 500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए. श्रीलंका के इतिहास में हुई सबसे बड़ी आतंकवादी घटना के पीछे नेशनल तौहीद जमात नाम के स्थानीय संगठन का हाथ था। श्रीलंका के एक शीर्ष मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्री एवं सरकारी प्रवक्ता रजीत सेनारत्ने ने भी कहा कि विस्फोट में शामिल सभी आत्मघाती हमलावर श्रीलंकाई नागरिक मालूम हो रहे हैं.
IPL 2019: मैच के दौरान एक्ट्रेस ने जमकर मचाया बवाल, फैन को नहीं देखने दिया मैच, फिर हुआ ऐसा
विस्फोट रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह पौने नौ बजे के करीब ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के सेंट एंथनी गिरजाघर, पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो के सेंट सेबास्टियन गिरजाघर और बट्टिकलोवा के जियोन गिरजाघर में हुए. वहीं कोलंबो के पांच सितारा होटलों- शांगरी ला, सिनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी को भी निशाना बनाया गया.
पुलिस ने लापता हुए पालतू चूहे को मालिक से मिलवाया, दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में उनकी पार्टी के चार कार्यकर्ताओं की मौत हो गयी है. जद एस के वे चारों कार्यकर्ता श्रीलंका के दौरे पर थे, इसी दौरान यह धमाका हुआ. नेशनल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अनिल जयसिंघे ने 33 में से 12 विदेशी नागरिकों की पहचान की है जिनमें भारत के तीन, चीन के दो तथा पोलैंड, डेनमार्क, जापान, पाकिस्तान, अमेरिका, मोरक्को और बांग्लादेश के एक-एक नागरिक शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं