विज्ञापन
This Article is From May 03, 2019

श्रीलंका बम ब्लास्ट: कवरेज पर गया भारतीय फोटो जर्नलिस्ट गिरफ्तार, अवैध तरीके से स्कूल में घुसने का आरोप

फोटो जर्नलिस्ट का नाम सिद्दकी अहमद दानिश है और उन पर स्कूल में अवैध तरीके से घुसने का आरोप लगा है.

श्रीलंका बम ब्लास्ट: कवरेज पर गया भारतीय फोटो जर्नलिस्ट गिरफ्तार, अवैध तरीके से स्कूल में घुसने का आरोप
गिरफ्तार फोटो जर्नलिस्ट सिद्दकी अहमद दानिश.
  • श्रीलंका में बम धमाकों का मामला
  • भारतीय फोटो जर्नलिस्ट गिरफ्तार
  • अवैध तरीके से स्कूल में घुसने का आरोप
कोलंबो:

श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद वहां की पुलिस ने भारत में रहने वाले एक फोटो जर्नलिस्ट को गिरफ्तार किया है. फोटो जर्नलिस्ट का नाम सिद्दकी अहमद दानिश है और उन पर स्कूल में अवैध तरीके से घुसने का आरोप लगा है. दानिश बम धमाकों के बाद कवरेज के लिए श्रीलंका गए थे. वह रायटर्स न्यूज एजेंसी के लिए काम करते हैं और दिल्ली में रहते हैं. उन्हें उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह नेगोम्बो शहर के स्कूल में अधिकारियों से बात करने के लिए जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 40 किलोमीटर दूर पुगोडा शहर में धमाके सुने गए

पुलिस ने बताया, उन पर अनधिकृत प्रवेश का चार्ज लगा है, नेगोम्बो के मजिस्ट्रेट ने उन्हें 15 मई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया है. लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जर्नलिस्ट ने बम धमाके में मारे गए छात्र के बारे में जानकारी जुटाने के लिए स्कूल में घुसने की कोशिश की थी. गौरतलब है कि श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों (Sri Lanka Bomb Blast) में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे और करीब 500 लोग घायल हो गए थे. श्रीलंका के गिरजाघरों और पांच-सितारा होटलों में यह धमाके हुए थे. 

ये भी पढ़ें: श्रीलंका के उप रक्षामंत्री का दावा : न्यूजीलैंड के 'क्राइस्टचर्च का बदला' लेने के लिए हुए कोलंबो में बम धमाके

धमाका उस समय हुआ था, जब ईस्टर की प्रार्थना के लिए लोग चर्च में एकत्रित हुए थे. चर्च के बाहर भीड़ थी. धमाके में कई विदेशी नागरिकों की भी मौत हुई थी. बम धमाके की शुरुआत सुबह 8.30 बजे कोलंबो स्थित कोच्चिकाडे के सेंट एंथनी चर्च से शुरू हुई थी, इसके बाद कई होटलों और चर्च में धमाके हुए. 

Video: श्रीलंका विस्फोट में सीसीटीवी में कैद दिखा संदिग्ध हमलावर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka Blast, Photo Journalist, Siddiqui Ahamad Danish, Bomb Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com