विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2019

शेर को खिलाने के लिए शख्स ने पिंजरे में डाल दिया हाथ, गुस्से में पकड़ा हाथ और... देखें VIDEO

साउथ अफ्रीका में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. शेर ने टूर्रिस्ट के हाथों को दांत से पकड़ लिया. शख्स पिंजरे के अंदर हाथ डालकर शेरों को खिला रहे थे.

Also Read in
शेर को खिलाने के लिए शख्स ने पिंजरे में डाल दिया हाथ, गुस्से में पकड़ा हाथ और... देखें VIDEO
शेर को खिलाने के लिए शख्स ने पिंजरे में डाल दिया हाथ.

साउथ अफ्रीका में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. शेर ने टूर्रिस्ट के हाथों को दांत से पकड़ लिया. शख्स पिंजरे के अंदर हाथ डालकर शेरों को खिला रहे थे. तभी एक शेर गुस्से में आया और उनके हाथ को दांत से जकड़ लिया. उस वक्त शख्स की पत्नी कैमरे पर रिकॉर्ड कर रही थीं. 55 वर्षीय पीटर नोर्टजे साउथ अफ्रीका के गेम लॉज में पत्नी के साथ पहुंचे थे. Daily Mail की खबर के मुताबिक, कपल घूमने आए थे. जैसे ही पीटर ने शेरों को देखा तो पिंजरे के अंदर हाथ डालकर खिलाने लगे. लेकिन उनका ये कदम भारी साबित हुआ. 

NASA की अंतरिक्ष यात्री ने बनाया रिकॉर्ड, स्पेस स्टेशन में रहेंगी सबसे ज्यादा समय तक, जानें खास बातें

सबसे पहले वो एक शेर के साथ खेलने लगे. शेर शांत था और पीटर उसको खिला रहे थे. जिसके बाद दूसरी शेरनी आ गई. उसने गुस्से में आकर पीटर को काट लिया. जिसके बाद वो हाथ बाहर निकालने की कोशिश करने लगे. लेकिन शेरनी ने उनके हाथों में दांत गढ़ा कर रखे थे. जिसके बाद वो पत्नी जोर से चिल्लाने हुए कहने लगी- 'ये उन्हें काट रहा है.' 

फेरे लेने के बाद ससुराल जा रही थी दुल्हन, बॉयफ्रेंड ने बंदूक की नोक पर कर लिया उसका अपहरण

देखें VIDEO:
(Warning: वीडियो काफी शॉकिंग है. कृप्या वीडियो को अपने विवेक से देखें...)

मेट्रो की खबर के मुताबिक, शेरनी ने पीटर को करीब 5 सेकंड तक पकड़ा रखा था. जैसे ही शेरनी ने छोड़ा तो वो सीधे अस्पताल भागे. पीटर फिलहाल ब्लोइमफोनटीन के पिलोनोमी अस्पताल में हैं. उनकी काफी सीरियस हैं और सदमे में हैं. 

TikTok Ban: क्या गूगल और एप्पल के ब्लॉक के बाद भी कर सकते हैं TikTok Download? जानें क्या है सच्चाई

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, टिकवे रिवर लॉज ने इस घटना ने पल्ला झाड़ लिया है. उन्होंने कहा- वहां हर जगह साइन बोर्ड लगे हैं. उसके बाद भी पीटर ने इलेक्ट्रिक फेंस के अंदर हाथ डाला. फिर शेर को छुआ और मारा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, Lion, Caged Lioness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com