Snake Watching Cartoon Video: दुनिया भर में ऐसे कई लोग हैं जो सांप के नाम भर से भी डर के मारे थर थर कांपने लगते हैं और कभी गलती से अगर सांप से आमना-सामना हो जाए तो अपना रास्ता बदल लेते हैं, जितना हो सके दूरी बनाना अपनी भलाई समझते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि अगर कोई सांप आपके बिस्तर पर आकर बैठ जाए और आपके मोबाइल में कार्टून देखने लगे तो क्या होगा? ऐसा ही एक हैरतअंगेज नजारा इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, बिस्तर पर लेटे बच्चे के ठीक बगल में रेंगते हुए सांप ने मोबाइल स्क्रीन पर नजरें गड़ा ली हैं. इस दौरान 'द जंगल बुक' कार्टून में अपने ही प्रजाति के सांप को देखकर वो टस से मस नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: मिल गई विंडोज वॉलपेपर वाली असली जगह, नजारा देख फटी रह जाएंगी आंखें
बिस्तर पर बच्चे के पास आराम से लेटा दिखा सांप (Snake Watching Mobile Screen)
वीडियो में एक बच्चा चादर पर पेट के बल लेटा हुआ है और उसके ठीक सामने मोबाइल फोन रखा है जिसमें मोगली और बगीरा वाला कार्टून चल रहा है. चौंका देने वाली बात तो ये है कि बच्चे के ठीक बगल में एक जिंदा सांप भी आराम से रेंग रहा है. इस दौरान सांप का पूरा ध्यान मोबाइल स्क्रीन पर चल रहे विजुअल्स पर टिका हुआ है. वीडियो में सबसे मजेदार मोड़ तब आता है, जब कार्टून के अंदर 'काह' नाम का सांप स्क्रीन पर दिखाई देता है. देखा जा सकता है कि जैसे ही कार्टून वाला सांप स्क्रीन पर आता है, असली सांप अपना फन थोड़ा ऊपर उठाकर स्क्रीन के और करीब आ जाता है. वो मोबाइल स्क्रीन पर बिना हिले-डुले लगातार एक टक देखता रह जाता है.
वीडियो देख लोगों के छूटे पसीने (boy with snake on bed)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'montosh__stories' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'अब करो कंटेंट कॉपी'. जहां वायरल होते ही ये वीडियो आग की तरह फैल गया है. वहीं कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद बच्चे के इतने पास सांप के होने पर चिंता जता रहे हैं और इसे खतरनाक बता रहे हैं. वहीं एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'यह सांप भी मोगली का बहुत बड़ा फैन है'.
ये भी पढ़ें:-सोशल मीडिया पर लाइक्स के चक्कर में पहाड़ पर बाथटब छोड़ आया इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं