Influencer Bathtub Stunt Wales: सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की दीवानगी किस हद तक बढ़ सकती है, इसकी बानगी वेल्स के एक पहाड़ पर देखने को मिली. शौक बड़ी चीज है, लेकिन जब ये अति कर दे तो प्रकृति और समाज दोनों के लिए भारी पड़ जाती है. आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. ऐसा ही कुछ वेल्स के फेमस नेशनल पार्क में देखने को मिला. यहां एक इन्फ्लुएंसर (influencer) ने अपनी हरकत से सभी को चौंका दिया. जब व्यूज के चक्कर में एक इन्फ्लुएंसर ने पहाड़ की चोटी पर बाथटब (bathtub) लाकर छोड़ दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया.
ये भी पढ़ें:-1800 रुपये खर्च करके बच्चे ने मंगवाई अजीबोगरीब किताब, पिता का रिएक्शन हुआ वायरल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
पहाड़ पर बाथटब का अजीबोगरीब स्टंट (Bathtub Stunt on Welsh Mountain)
Metro.UK की रिपोर्ट के अनुसार, वेल्स (Wales) के बन्नाउ ब्राइचेनियोग नेशनल पार्क (Bannau Brycheiniog National Park) में 'पेन वाई फैन' (Pen y Fan) पहाड़ की 2907 फीट ऊंची चोटी पर अचानक एक सफेद रंग का बाथटब आ गया, जिसे देखकर वहां ट्रेकिंग करने पहुंचे पर्यटकों के होश उड़ गए, हर कोई बस यही जानना चाहता था कि आखिर इतनी ऊंचाई पर बाथटब आया कहां से. पता चला कि यह कारनामा टॉम क्रिस्टोफर (Tom Christopher) नाम के एक इन्फ्लुएंसर का है, जो आइस बाथ वाला वीडियो बनाना चाहता था. इन्फ्लुएंसर ने दावा किया था कि, वो इस बाथटब को 48 घंटे में हटा देगा, लेकिन तब तक बात बहुत आगे निकल चुकी थी.
ये भी पढ़ें:-70 साल के पिता की खातिर बेटे ने 55 फीट ऊंचे खजूर के पेड़ पर बनवा डाली सीढ़ियां, जुगाड़ देख हैरान रह गई दुनिया
रग्बी टीम ने संभाला मोर्चा (Rugby Team Clean Up)
जब तक नेशनल पार्क के अधिकारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कार्डिफ रग्बी एकेडमी के खिलाड़ियों ने बड़ा कदम उठाया. उन्होंने पहाड़ की चोटी से बाथटब को हटा दिया. बताया जा रहा है कि, टीम ने बिना वक्त गंवाए पहाड़ की कठिन चढ़ाई चढ़ी और उस भारी भरकम बाथटब को नीचे खींचकर लाए. यही वजह है कि अब टीम के इस जज्बे की बढ़ चढ़कर कर तारीफ हो रही है. इन्फ्लुएंसर पर आरोप है कि उसने कंटेंट बनाने के बाद बाथटब वहीं छोड़ दिया था, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता चला गया. इस महीने की शुरुआत में ये सफेद बाथटब 'पेन वाई फैन' की ऊंची चोटी पर देखा गया था. इस बीच हाइकर्स ने इसे पथरीली चोटी पर खाली क्रेट और दूसरे सामान के साथ रखा हुआ देखा, जिसके बाद से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
इन्फ्लुएंसर ने मांगी माफी (Influencer Apology)
मामला बढ़ता देख इन्फ्लुएंसर टॉम क्रिस्टोफर ने अपनी गलती मानते हुए लोगों से माफी मांग ली. रिपोर्ट के अनुसार, इन्फ्लुएंसर ने कहा 'मुझे उसी रात पता चल गया था कि, मुझे इसे हटा देना चाहिए था और मुझे इस बात का अफसोस है. यह मेरी गलती थी. मैंने इससे सबक सीखा है और अब ऐसा दोबारा नहीं करूंगा.' उन्होंने आगे कहा कि, 'सच तो ये है कि मैंने सोचा था कि इसे 48 घंटे तक वहीं रहने दूंगा और फिर हटा दूंगा. असल में मुझे बाथटब पर एक नोट लिखकर यह बात बता देनी चाहिए थी. मेरा मकसद इसे वहां छोड़ना नहीं था, मैं सच में इसे वापस हटाने का प्लान बना रहा था, लेकिन मुझे इतने सारे लोगों के मैसेज आ रहे थे कि, मैं हैरान रह गया. इस बीच मुझे अनजान लोगों से लगभग 40 तस्वीरें मिलीं, जिनमें वे बाथटब का इस्तेमाल करते और उसका मजा लेते हुए दिख रहे थे. सोशल मीडिया में एक पल में बहुत सारा प्यार मिलता है, तो अगले ही पल आपको 'आलसी' और 'कचरा फैलाने वाला' कहकर बुरा-भला कहा जाता है.'
ये भी पढ़ें:-डस्टबिन था फुल...तो बगल में फेंक दिया कचरा, प्रशासन ने शख्स पर ठोक दिया 1 लाख का जुर्माना!
ये भी पढ़ें:-इकोनॉमी के पैसे से फर्स्ट क्लास में कर सकते हैं सफर...एयर होस्टेस ने बताई ट्रिक
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं