विज्ञापन

भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मुकाबला? जानिए शेड्यूल

When Vaibhav Sooryavanshi's next match for India: जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैन्स को चौंका कर रख दिया है. अब वैभव कब भारत के लिए खेलेंगे. जानते हैं पूरा शेड्यूल.

भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मुकाबला? जानिए शेड्यूल
Vaibhav Sooryavanshi Next Match

Vaibhav Sooryavanshi's next match for India : जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और सीरीज को 3-0 से जीतने में सफलता हासिल की. टूर्नामेंट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दो अर्धशतक लगाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने में सफल रहे. वैभव ने सीरीज के दूसरे मैच में 19 गेंद पर 50 रन बनाए तो वहीं तीसरे मैच में 49 गेंद पर 81 रन की पारी खेली, पूरे 3 मैच में वैभव ने 151 रन 196.10 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाने में सफलता हासिल की. इस दौरान वैभव ने 15 चौके और 9 छक्के लगाए.  इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में बल्ले से धमाका किया. 

अब कब खेलेंगे भारत के लिए अगला मैच 

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में 17 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेली जाएंगी. इस टूर्नामेंट में भारत के वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. 

एशियन गेम्स के लिए भारतीय  टी20I टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह

इसके बाद भारतीय टी-20 टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलेगी. जिसका पहला मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. उम्मीद है कि इस टी-20 सीरीज में भी वैभव को मौका मिलेगा. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज

6 अक्टूबर- पहला टी20, लखनऊ
9 अक्टूबर- दूसरा टी20, रांची
11 अक्टूबर- तीसरा टी20, इंदौर
14 अक्टूबर- चौथा टी20, हैदराबाद
17 अक्टूबर- पांचवां टी20, बेंगलुरु

सितंबर में कोहली और रोहित होंगे मैदान पर 

बता दें कि अगस्त में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज है, भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. जिसका पहला मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा. यानी भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा अब टेस्ट क्रिकेट में अगस्त में देखने को मिलेगा. इसके बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज भी खेलने वाली है, जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा अपना जलवा दिखाएंगे. 

ये भी पढ़ें- ये बच्चा वापस नहीं आने देगा... वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरत में इरफान पठान, बयान ने संजू सैमसन के लिए मचाई हलचल

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस को लेकर टेंशन में कोच लक्ष्मण, 'बेबी बॉस' की कमी पर दी ये बड़ी सलाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com