विज्ञापन

VIDEO: मगरमच्छ के जबड़ों में फंसा विशालकाय अजगर, मौत के इस मंजर को देख हिल जाएंगे आप

Crocodile vs Python fight: इन दिनों इंटरनेट पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मगरमच्छ और अजगर के बीच खतरनाक मुकाबला देखने को मिल रहा है. वीडियो में देखें आखिर कौन किस पर भारी पड़ा.

VIDEO: मगरमच्छ के जबड़ों में फंसा विशालकाय अजगर, मौत के इस मंजर को देख हिल जाएंगे आप
पानी के अंदर हुई ऐसी जंग, मगरमच्छ की ताकत के सामने बेबस दिखा विशाल अजगर
IStockphoto

Crocodile Bites Anaconda: जंगल की दुनिया में जो जितना ताकतवर होता है, वहीं दूसरे जानवरों पर अपनी धौंस जमा पाता है या यूं कहें कि कौन कब शिकारी बन जाए और कब शिकार, इसका अंदाजा लगा पाना भी नामुमकिन होता है. इन दिनों एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पानी का 'शैतान' कहा जाने वाला मगरमच्छ अपनी ताकत दिखाते हुए विशायकाय अजगर पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. वीडियो को देखकर जंगल के कठोर नियम और जीवित रहने की जंग को समझा जा सकता है कि, कैसे ताकत के बल पर कौन कब किसका शिकार कर ले...कह नहीं सकते. 

ये भी पढ़ें:-भयंकर ऑफर: एक अजगर लाइए और फ्री में पिज्जा खाइए, जानिए क्या है पूरा मामला

पानी का 'राजा' VS जंगल का शिकारी (Viral Animal Fight Video)

वीडियो की शुरुआत मगरमच्छ और अजगर की खौफनाक लड़ाई से होती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब दो खतरनाक शिकारी आमने-सामने होते हैं, तो भिड़ंत कितनी जबरदस्त होती है. पानी के अंदर अपने लंबे और ताकतवर शरीर का फायदा उठाकर अजगर मगरमच्छ को जकड़ लेता है. इस बीच जैसे जैसे अजगर कुंडली मारकर मगरमच्छ को कसने की कोशिश करता है, अगले ही पल मगरमच्छ उसकी सारी चालाकी निकाल देता है. अजगर शायद ये भूल जाता है कि, पानी मगरमच्छ का इलाका है और वहां उससे भिड़ना आसान नहीं है.

मगरमच्छ के सामने बेबस दिखा अजगर (Giant Crocodile Attacks Snake)

अपनी फुर्ती से मगरमच्छ एक ही झटके में अपने शिकार को पस्त कर देता है. मौका पाते ही मगरमच्छ अजगर को अपने जबड़ों के बीच दबा लेता है. मगरमच्छ की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि, अजगर लाख कोशिशों के बाद भी खुद को उसकी पकड़ से छुड़ा नहीं सका. देखा जा सकता है कि, कैसे अजगर की एक छोटी सी गलती उस पर भारी पड़ गई. एक ही पल में मगरमच्छ ने अजगर की जीवन लीला समाप्त कर दी.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: जिम कॉर्बेट में टाइगर का खूंखार 'अवतार', अजगर को जबड़े में फंसाकर जंगल में हुआ ओझल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crocodile Python Fight Video, Python, Crocodile Alligator, Viral Animal Fight Video, Snake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com