Snake Hides In Chair Video: गर्मी के मौसम में सांपों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं और वे ठंडी और अंधेरी जगहों में छिपने लगते हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप आराम से एक प्लास्टिक की कुर्सी के अंदर छिपा हुआ नजर आ रहा है. यह वीडियो न केवल डरावना है, बल्कि लोगों को सावधान भी कर रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति धीरे-धीरे कुर्सी को हिलाता है और अचानक कुर्सी के गद्दीनुमा हिस्से से एक लंबा सांप बाहर निकल आता है. यह नजारा देख कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि यह एक रैट स्नेक (चूहा खाने वाला सांप) था, जो ज़हरीला नहीं होता, लेकिन उसकी मौजूदगी डराने के लिए काफी है.
गर्मियों में सावधानी जरूरी (Snake Viral Video)
गर्मी में सांप अक्सर ठंडी जगहों की तलाश करते हैं और कई बार वे बगीचों, घरों के कोनों, जूतों या प्लास्टिक की चीजों में छिप जाते हैं. प्लास्टिक की कुर्सी, खासकर जिनके अंदर खोखला भाग होता है, ऐसी जगहों पर उनके छिपने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए किसी भी कुर्सी या चीज़ को बिना देखे इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है.
-
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया (snake favorite chair)
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने घबराहट और चिंता जताई है. कई यूजर्स ने लिखा कि वे अब कुर्सी पर बैठने से पहले दो बार सोचेंगे. किसी ने कहा, अब से पहले कुर्सी को उलट कर देखूंगा. वहीं कुछ लोगों ने इसे जरूरी चेतावनी मानते हुए आगे शेयर किया है. विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और गर्मी के मौसम में किसी भी अंधेरी या बंद जगह में हाथ डालने से पहले सावधानी जरूर बरतें. प्लास्टिक की कुर्सी हो, गमला हो या स्टोर रूम, हर जगह पहले जांच लें.
ये भी पढ़ें: - बिस्तर पर चैन से सो रहा था शख्स, अचानक छत से गिरा बड़ा सा अजगर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं