विज्ञापन

गोवा के पति-पत्नी चुटकियों में पकड़ लेते हैं जहरीले सांप, यूं बचाई कुएं में गिरे अजगर की जान- देखें वीडियो

नेशनल ज्योग्राफिक के यूट्यूब पेज पर गोवा के कपल का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह जहरीले सांप को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं. 

गोवा के पति-पत्नी चुटकियों में पकड़ लेते हैं जहरीले सांप, यूं बचाई कुएं में गिरे अजगर की जान- देखें वीडियो
अजगर को पकड़ने का वीडियो, गोवा के कपल ने जोखिम में डाली जान
YouTube

सांपों को पकड़ना आसान नहीं होता. लेकिन गोवा के कपल ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, जिसे देखकर लोग पति-पत्नी की हिम्मत और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं. नेशनल ज्योग्राफिक के ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर गोवा के एक कपल का सांप पकड़ते हुए वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह कुएं में गिरे एक विशाल अजगर को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं. अजगर को पकड़ने और इस रेस्क्यू ऑपरेशन की फैंस तारीफें कर रहे हैं और रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.  

कपल ने अजगर को यूं पकड़ा

नेशनल ज्योग्राफिक चैनल "Snake Rescue", "Wild India", "Secrets of the Zoo", "Animals Up Close" और "Explorer" जैसे शोज के लिए पॉपुलर है. वहीं इन्हीं शोज में से एक स्नेक्स एसओएस गोवा वाइल्डेस्ट का वीडियो शेयर किया गया है, जिसकी शुरुआत एक गहरे कुएं से होती है, जिसमें एक बड़ा अजगर फंसा हुआ दिखाई देता है. स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद सर्पों को सुरक्षित पकड़ने में माहिर कपल मौके पर पहुंचता है और बिना घबराए दोनों पहले स्थिति का जायजा लेकर बेहद सावधानी के साथ सांप का रेस्क्यू शुरू करते नजर आते हैं. 

ये भी पढ़ें- मोहम्मद रफी का पहला भोजपुरी गाना, हिंदी दर्शकों के बीच दिखाया बेटी का दर्द, शैलेंद्र के लिखे बोल हुए एवरग्रीन

कपल के सांप पकड़ने की दिखी बहादुरी 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए कपल खास तकनीक का इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं. वहीं मशक्कत के बाद बड़े से सांप को कुएं से बाहर निकाला जाता है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश और भोजन की तलाश में कई बार सांप रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं, ऐसे में घबराने या उन्हें मारने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम की मदद लेना सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है. 

सांप को पकड़ने के वीडियो ने किया हैरान

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कपल की तारीफ की.  एक यूजर ने लिखा, हर जीव को जीने का अधिकार है, इन्हें सलाम. वहीं दूसरे ने कहा, इतने बड़े अजगर को बचाना आसान नहीं था, दोनों ने बेहतरीन काम किया. तीसरे यूजर ने लिखा, कितनी जबरदस्त सीरीज है. चौथे यूजर ने लिखा, वह आदमी पागल है, जो अपना हाथ वहां डाल रहा है. बेन को एंटी-वेनम से एलर्जी है. बहुत खतरनाक स्थिति है.

ये भी पढ़ें- Happy Diwali: जॉनी वॉकर का दीवाली का वो गाना, 67 साल से दीपों के त्यौहार में बयां कर रहा आम आदमी का हाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snake, Snake Catcher, Goa Couple, National Geographic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com