विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2013

हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के सबसे बड़े मामले में दो महिलाएं शामिल

हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के सबसे बड़े मामले में दो महिलाएं शामिल
सोने की छड़ों को विशेष जैकेट में बनाई गई जेबों में छुपाकर रखा गया था
कोच्चि हवाई अड्डे पर दुबई से आई दो महिला यात्रियों से सोने की 20 छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 5.8 करोड़ रुपये है। 20 किलोग्राम वजनी सोने की छड़ों को विशेष जैकेट में बनाई गई जेबों में छुपाकर रखा गया था। जैकेटों को बुर्का पहनी महिलाओं ने पहना हुआ था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोच्चि: कोच्चि हवाई अड्डे पर दुबई से आई दो महिला यात्रियों से गुरुवार सुबह सोने की 20 छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 5.8 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विशिष्ट सूचना के आधार पर सीमा शुल्क निरोधक इकाई ने सोने की छड़े जब्त कीं। महिलाएं त्रिशूर और कोझीकोड की निवासी हैं। दोनों अमीरात की उड़ान से यहां पहुंची थीं। वे छह दिन पहले कोच्चि से दुबई गई थीं।

20 किलोग्राम वजनी सोने की छड़ों को विशेष जैकेट में बनाई गई जेबों में छुपाकर रखा गया था। जैकेटों को बुर्का पहनी महिलाओं ने पहना हुआ था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे करीब 60 लाख रुपये सीमा शुल्क बचाने का प्रयास किया जा रहा था।

विज्ञप्ति के अनुसार देश मे सोने की तस्करी के हाल के इतिहास में यह सबसे बड़ा मामला है। हाल के कुछ महीनों में सीमा शुल्क विभाग ने कुल 23 किलोग्राम सोने की छड़ें पकड़ी गई हैं। इसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोने की तस्करी, सोना जब्त, महिला तस्कर, कोच्चि हवाई अड्डा, Gold Smuggling, Kochi Airport, Gold Bars
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com