विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2022

'वाइफ की लाइफ' कैसी होती है, स्मृति ईरानी ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी, एकता कपूर ने किया कमेंट

इस तस्वीर पर कई और यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- एक राजनेता के साथ-साथ घर की ज़िम्मेदारियों को भी निभा रही हैं. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में बहुत ही अच्छी तस्वीर है.

'वाइफ की लाइफ' कैसी होती है, स्मृति ईरानी ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी, एकता कपूर ने किया कमेंट

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) हमेशा चर्चा में रहती हैं. एक राजनेता होने के साथ-साथ एक पत्नी भी है.अभी हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की है. छुट्टियों के दौरान वो एक डिपार्टमेंटल स्टोर (Departmental Store) में दिखाई दे रही हैं. कोरोना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने चेहरे पर मास्क (Mask) भी पहना हुआ है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "आप जानते हैं कि अब आप बूढ़े हो रहे हैं जब छुट्टियों के वक्त घूमने के बजाय आप काम करना पसंद करते हैं." सोशल मीडिया पर यह तस्वीर लोगों को पसंद आ रही है. इस तस्वीर को देखने के बाद इस पर यूज़र्स कमेंट भी कर रहे हैं.

देखें तस्वीर

इस पोस्ट पर 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, सैकड़ों लोग इस पोस्ट पर कमेंट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं. स्मृति ईरानी के इस फोटो पर फिल्म निर्माता एकता कपूर ने कमेंट कर लिखा, मेरी दोस्त मास्क के साथ सुंदर दिख रही है. 

इस तस्वीर पर कई और यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- एक राजनेता के साथ-साथ घर की ज़िम्मेदारियों को भी निभा रही हैं. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में बहुत ही अच्छी तस्वीर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Irani, Viral Post, Trending Post, Ajab Gajab Post, Instagram Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com