विज्ञापन

बुलंदशहर की रामलीला में 69 साल के बुजुर्ग ने 60 फीट ऊपर से लगाई 'मौत की छलांग', अब पुलिस ने जारी किया बयान

UP News: बुलंदशहर पुलिस ने इस वीडियो के संबंध में बयान जारी करते हुए बताया, 'यह प्रथा लगभग 70 वर्षों से चली आ रही है. आयोजन के दौरान सभी निर्धारित मानकों का पूरी तरह से पालन किया गया था'.

बुलंदशहर की रामलीला में 69 साल के बुजुर्ग ने 60 फीट ऊपर से लगाई 'मौत की छलांग', अब पुलिस ने जारी किया बयान
'हनुमान जी मेरे साथ हैं', सोचकर 60 फीट की ऊंचाई से नीचे कूद गया 69 साल का बुजुर्ग, रामलीला में खुद को आग लगाने का वीडियो वायरल
X@prashan02367402

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में चल रही रामलीला उस वक्त देशभर की सुर्खियां बन गई जब 69 साल के रामप्रसाद तिवारी ने 60 फीट की ऊंचाई से मौत की छलांग लगाई. दशहरे के दिन हुए इस खतरनाक स्टंट का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारी भीड़ के बीच रामप्रसाद खुद को आग लगाकर नीचे कूदते नजर आ रहे हैं.

शरीर पर लगे पटाखों में लगाई आग

1 मिनट 14 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत एक क्लोज अप फ्रेम से होती है, जिसमें रामप्रसाद सेफ्ट सूट पहनकर 60 फीट ऊंचे स्टेंड पर, हाथ में मशाल लिए खड़े नजर आ रहे हैं. इसके बाद वो अपने चेहरे को कवर करते हैं और फिर खुद को आग लगा लेते हैं. ऐसा करते ही उनके सूट में लगे सभी पटाखे एक साथ फट जाते हैं. आतिशबाजी रुकते ही उनके आग बढ़ने लगती है, जिसके बाद एक और पल गवाए सीधा नीचे पानी में कूद जाते हैं.

डंडे से सहारा देकर निकाला बाहर

नीचे गिरते ही दो लोग डंडे के सहारे से रामप्रसाद को पानी से बाहर निकलने में मदद करते हैं. इसके बाद एकनजर घूमाकर देखते हैं कि उन्हें कहीं चोट तो नहीं आई. जब सबकुछ ठीक नजर आता है तो रामप्रसाद हवा में हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ जाते हैं.

'हर स्टंट में हनुमान जी मेरे साथ हैं'

स्टंट पूरा करने के बाद रामप्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे ये काम करते हुए 50 साल हो गए हैं. 2 महीने के बाद मैं 69 साल का हो जाऊंगा. मैं लोगों से यही कहता हूं कि इंसान और घोड़ा, जितना भागे उतना अच्छा. लोग मुझसे पूछते हैं कि आप इतनी ऊंचाई से कूदने वाला स्टंट करते हुए डर नहीं लगता? तो मैं उन्हें बताता हूं कि मैं प्रभु को याद करके हर स्टंट करता हूं. मैं जानता हूं हनुमानजी मेरे साथ हैं, फिर किस बात का डरना है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

रामप्रसाद तिवारी के इस स्टंट का वीडियो देखने के बाद लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग उनकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं, जबकि कुछ उनके इस उम्र में काम करने पर हैरानी जता रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'अंकल इस उम्र में लोग तीर्थ यात्रा करते हैं और आप उछल-कूद कर रहे हैं. ये छोड़ दीजिए. वो उम्र पार कर चुके हैं आप.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'सैल्यूट है इस बहादुर इंसान को जो उम्र के इस पड़ाव मैं अपनी जान जोखिम मैं डालकर अपने परिवार का और अपना पेट भर रहा है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'क्या जरूरत है इस उम्र इतना खतरनाक स्टंट करने की? थोड़ी भी गड़बड़ हो जाती तो खटिया पर पड़ जाते.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'ये जानलेवा स्टंट है, ऐसा नहीं करना चाहिए.'

यह भी पढ़ें | उडोन थानी में पहली बार मिले डायनासोर के पैरों के निशान, वैज्ञानिकों ने बताया 12 करोड़ साल पुराना इतिहास

यह भी पढ़ें | नोबेल कमेटी से तारीफ पाने वाला प्रिंसटन PhD होल्डर 2 साल बाद भी बेरोजगार, 2300 कंपनियों ने किया रिजेक्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dussehra 2026, Khurja, Ramleela 2026, Bulandshahr, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com