विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

बीमार तेंदुए को कुत्ता समझ बैठे लोग, गले में दुपट्टा बांधा, घुमाया और ली सेल्फी, राजस्थान से शर्मनाक वीडियो वायरल

Rajasthan Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि, बेबस तेंदुए के गले में दुपट्टा बांधकर लोग उसे घुमा रहे थे, सेल्फी ले रहे थे और वीडियो बना रहे थे. तेंदुआ डरी हुई थी लेकिन शांत रही, उसने किसी पर हमला नहीं किया.

बीमार तेंदुए को कुत्ता समझ बैठे लोग, गले में दुपट्टा बांधा, घुमाया और ली सेल्फी, राजस्थान से शर्मनाक वीडियो वायरल
2 साल के बीमार तेंदुए का बनाया तमाशा, गले में दुपट्टा बांधकर ली सेल्फी, राजस्थान से हैरान करने वाला वीडियो वायरल

2-Year-Old Leopard Paraded With Scarf Around Neck: राजस्थान के बूंदी जिले के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बीमार और कमजोर मादा तेंदुए के साथ लोगों द्वारा बेहद गैर-जिम्मेदाराना और अमानवीय व्यवहार किया गया. इस घटना ने सोशल मीडिया पर आक्रोश की लहर पैदा कर दी है. यह घटना 23 जून को तब सामने आई, जब इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया. वीडियो में देखा गया कि एक घायल तेंदुआ, जो बारिश में भीगकर पूरी तरह से कमजोर हो चुकी थी, पेड़ के नीचे बैठी थी और हिल-डुल भी नहीं पा रही थी.

बारिश में कांप रही थी तेंदुआ (Rajasthan viral leopard video)

तेंदुए की हालत का फायदा उठाकर स्थानीय ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए. किसी ने गले में दुपट्टा बांधकर उसे कुत्ते की तरह घुमाया, तो किसी ने सेल्फी ली और वीडियो बनाए. इस पूरे समय तेंदुआ बेहद डरी हुई थी, लेकिन उसने किसी पर हमला नहीं किया, न ही कोई प्रतिरोध किया. कुछ लोगों के हाथों में डंडे थे और वे उसके पास खड़े होकर वीडियो शूट कर रहे थे. एक व्यक्ति तो तेंदुए के गले में बंधे दुपट्टे को पकड़कर उसे खींचता नजर आया. तेंदुआ पूरी तरह शांत था. न गुर्राया, न दहाड़ा. यह नजारा देखकर हर कोई हैरान है कि वन्यजीवों के साथ ऐसा बर्ताव कैसे किया जा सकता है.

यहां देखें वीडियो

गले में पट्टा, हाथ में मोबाइल...इंसानियत पर सवाल (Ramgarh Vishdhari tiger reserve news)

बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को प्राथमिक उपचार देने के बाद कोटा चिड़ियाघर भेज दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं थी, लेकिन वह अंदरूनी रूप से बीमार थी. फिलहाल, उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है. X पर इस वीडियो को @STUMPMIC25667 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. सोशल मीडिया पर लोग वन्यजीवों के प्रति इस तरह की असंवेदनशीलता और वन विभाग की ढिलाई को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video From Rajasthan Sick 2-year-old Leopard Paraded With Scarf Around Neck As Locals Take Selfies, Rajasthan Viral Leopard Video, Sick Leopard Humiliated, Ramgarh Vishdhari Tiger Reserve News, Leopard Tied With Scarf
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com