विज्ञापन

हिरोशिमा में मौत को मात दी, 97 की उम्र में कर द‍िखाया कुछ नया, और 100 की उम्र में बना डाला नया रिकॉर्ड

Japanese Old Man Viral Video : वैसे तो सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. लेकिन इनमें कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं, जो इंस्पायर कर जाते हैं. हमारी ये स्टोरी भी ऐसी ही कमाल की जिद के इर्द-गिर्द घूमती है.

हिरोशिमा में मौत को मात दी, 97 की उम्र में कर द‍िखाया कुछ नया, और 100 की उम्र में बना डाला नया रिकॉर्ड
जापान के शोजी तोमिहिसा की कहानी हर क‍िसी को जाननी चाह‍िए.
Social Media

Japanese Old Man Viral Video : कुछ कहानियां सिर्फ पढ़ी नहीं जातीं, बल्कि महसूस की जाती हैं. जापान के शोजी तोमिहिसा की कहानी भी ऐसी ही है. एक तरफ उन्होंने दुनिया की सबसे खतरनाक त्रासदी, हिरोशिमा न्यूक्लियर अटैक को अपनी आंखों से देखा. तो, दूसरी तरफ 97 साल की उम्र में जिंदगी की नई शुरुआत कर दुनिया को चौंका दिया. जिस उम्र में लोग खुद को बेबस मान लेते हैं.  उस उम्र में उन्होंने रनिंग शूज पहने. ट्रैक पर उतरे और 100 साल की उम्र में नेशनल रिकॉर्ड बना डाला. उनकी कहानी ये एहसास कराती है कि इंसान तब तक बूढ़ा नहीं होता, जब तक उसके सपने जिंदा रहते हैं.

तबाह शहर में लौटकर बचाईं कई जिंदगियां

अगस्त 1945... शोजी तोमिहिसा हिरोशिमा स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेन से कुछ मिनट पहले ही उतरे थे. उन्हें क्या पता था कि कुछ ही पलों बाद इतिहास का सबसे खौफनाक हमला होने वाला है. ट्रेन आगे बढ़ी और फिर हिरोशिमा पर परमाणु बम गिरा. पूरा शहर पलभर में खामोश हो गया. लेकिन शोजी वहां से भागे नहीं. वो उसी तबाह शहर में आए, जहां हर तरफ मलबा, धुआं और दर्द था. उन्होंने घायलों को बचाने के लिए राहत कार्य में हिस्सा लिया. इस दौरान वो खुद भी रेडिएशन के संपर्क में आए, लेकिन दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी परवाह नहीं की. शायद इसी जज्बे ने उन्हें पूरी जिंदगी मजबूत बनाए रखा. उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदी देखी. लेकिन जिंदगी से उम्मीद कभी नहीं छोड़ी.

97 में दौड़ना शुरू किया, 102 में ट्रैक पर दौड़े

शोजी की दूसरी पारी किसी फिल्म की कहानी जैसी लगती है. 97 साल की उम्र में उनके एक डॉक्टर दोस्त ने उन्हें ट्रैक एंड फील्ड आजमाने की सलाह दी. उन्होंने बिना सोचे-समझे हां कह दिया. हर हफ्ते प्रेक्टिस शुरू कर दी. शरीर को मजबूत बनाने के लिए शॉट पुट खेला और 100 साल की उम्र में 60 मीटर दौड़ 16.98 सेकंड में पूरी कर ली. अपने एज ग्रुप में उन्होंने एक नया नेशनल रिकॉर्ड सेट कर दिया.

102 साल की उम्र में वो 100 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेते नजर आए. उन्हें टोक्यो 2020 ओलंपिक का टॉर्च बियरर भी चुना गया. मई 2022 में, 105 साल की उम्र में उन्होंने खेलों से संन्यास लिया और 1 जुलाई 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल है. जिसे देखकर यंग यूजर्स उन्हें इंस्पायरिंग बता रहे हैं.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें: Viral Video: मुंबई लोकल बनी म्यूजिक कॉन्सर्ट, 'मैं जट यमला पगला दीवाना' पर झूम उठे यात्री

यह भी पढ़ें: खेलते-खेलते मौत के मुंह में पहुंची बच्ची, फिर हुआ ऐसा चमत्कार... वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japanese Old Man Viral Video, Shoji Tomihisa, Trending News, Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com