मुंबई लोकल में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं, लेकिन इस बार एक सफर यादगार बन गया. दरअसल, सफर के दौरान कुछ यात्रियों ने ऐसा माहौल बना दिया कि पूरा कोच मानो चलता-फिरता म्यूजिक कॉन्सर्ट बन गया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं.
धर्मेंद्र के सुपरहिट गाने पर झूमे यात्री
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुंबई लोकल के एक कोच में कई यात्री एक साथ हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल के मशहूर गाने 'मैं जट यमला पगला दीवाना' को गा रहे हैं. आपको गाने की धुन पर दो यात्री पूरे जोश के साथ डांस भी करते दिख जाएंगे. बाकी लोग तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते नजर आ रहे हैं.
मोबाइल में कैद हुआ खूबसूरत पल
ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर md_faizan.sk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, "Mumbai Mere Jaan." वीडियो को अब तक 9.96 लाख से ज्यादा व्यूज और 70 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.
लोगों ने कमेंट में दिए रिएक्शन
वीडियो पर लोग दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यही है असली मुंबई लोकल और इसकी जिंदादिली. दूसरे यूजर ने लिखा,"Mumbai smart city wow excellent performance both." वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "So cute dance so nice." यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी में भी लोग खुशी के पल ढूंढ़ ही लेते हैं.
यह भी पढ़ें: वैज्ञानिक दराज में रखकर भूल गए थे 40 साल पुरानी खोज, अब पता चला- वो अंटार्कटिका के पहले डायनासोर की हड्डी थी
यह भी पढ़ें: बेटी की पढ़ाई के लिए मां ने गिरवी रखे गहने, आज सफलता बनी मिसाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें: डीजल भरवाते ही स्कॉर्पियो चालक ने लगाया एक्सीलेटर, पीछे दौड़ता रह गया पेट्रोल पंप कर्मचारी, VIDEO वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं