Shocking Video: समुद्र की दुनिया भी बेहद अनोखी होती है, यहां कुछ ऐसे अजीबोगरीब जीव रहते हैं, जिन्हें देख कोई भी चौंक जाए. कुछ बेहद छोटे और विषैले होते हैं, तो कुछ बेहद विशाल और हैरतअंगेज. ऐसे ही एक विशालकाय जीव का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया हर किसी को चौंका रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में एक विशालकाय सील नजर आ रही है, जो बेहद भारी है और आम सील की तुलना काफी ज्यादा बड़ी है.
भारी भरकम सील का वीडियो
इंस्टाग्राम पर इस विशालकाय सील का वीडियो शेयर किया गया है, जो अचानक से समुद्र तट पर आ पहुंचती है. इस सील को देखकर मानो वहां मौजूद ढेरों पेंग्विन्स में अफरा-तफरी सी मच जाती है. पेंग्विन्स के बीच पहुंचे इस सील को देख ऐसा लगता है, जैसे ये काफी भूखा है. उसकी चाल और शरीर का भार को देखकर लोग हैरान हैं. इस सील का वजन दो टन से अधिक बताया जा रहा है.
-
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
यहां देखें वीडियो
किसी ने बताया हाथी तो किसी ने शेर
वीडियो को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है, इस पर 70 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और लोग इस हैरतअंगेज जीव को देखकर कमेंट सेक्शन में अपने विचार भी रख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'वह एलिफेंट सील है, वयस्कों का वजन 2 टन तक हो सकता है.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'वह एक समुद्री शेर है, वे लोग उससे कम से कम 30-50 मीटर पीछे हैं.' एक अन्य ने लिखा, 'मुझे तो देख कर डर लग रहा है, वह भूखा है.'
ये भी देखें- जहीर इकबाल के साथ पोज़ देकर सोनाक्षी ने पैप्स को किया रोमांचित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं