Amazing Facts About Sea: क्या आपने कभी पहेलियां बूझी हैं? पहेलियां ऐसी रोचक गुत्थियां होती हैं, जो सुनते ही सीधा हमारी सोच को चुनौती दे देती हैं. ये न सिर्फ हमें उलझाती हैं, बल्कि दिमाग को तेज और एक्टिव रखने में भी मदद करती हैं. आसान शब्दों में पूछी गई पहेलियां जब अचानक चौंकाने वाला जवाब देती हैं, तो वही उनकी असली मज़ा होती है. ऐसी ही एक पहेली के बारे में हम आपसे पूछने जा रहे हैं देखते हैं आपके पास उसका सही जवाब मिलता है या नहीं. इस पहेली में आपको मजा भी खूब आने वाला है और इसका जवाब सच में आपको चौंका देगा. चलिए देखते हैं कि क्या आप इसे समझ पाते हैं.

पहेली कुछ इस तरह है:
ऐसी कौन सी चीज है जो पैदा तो समुद्र में होती है लेकिन रहती घर में है?
क्या बहुत सोचने के बाद भी आपको इसका सही जवाब मिल पाया है? इस पहेली को पहले पढ़कर लगता है जैसे यह मछली की बात हो रही है. मछली रहती तो समुद्र में है लेकिन लोग खाने के लिए उसे घर लाते हैं. लेकिन यह जवाब सही नहीं लग रहा है ऐसा इसलिए क्योंकि मछली को खाने के लिए समुद्र में से घर लाना होता है वह घर पर रखी नहीं जाती है. तो क्या है इसका सही जवाब?
ये है जवाब:
इस पहेली का सही जवाब है नमक (salt).

जी हां, नमक हमें समुद्र से मिलता है. जिसके बाद इसे घर में खाने पीने की चीजों में इस्तेमाल किया जाता है. नमक एक ऐसी चीज है जो हर घर के किचन में आपको आसानी से मिल जाएगा. इसके बिना खाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें: नवजात शिशु को कौन सा दूध पिलाना चाहिए? यहां जानिए!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं