विज्ञापन

डॉक्टर कहते रहे मामूली 'तनाव' है...पर दिमाग में पल रहा था 'दुश्मन', अब हेलमेट है जिंदगी का सहारा

मखमली बिस्तर से उठकर महिला जब आईने के सामने खड़ी होती हैं, तो नजारा किसी खौफनाक मंजर से कम नहीं होता. एक छोटी सी अनदेखी ने उनकी खोपड़ी का हिस्सा ही छीन लिया और अब एक 'हेलमेट' ही उनकी जिंदगी और मौत के बीच की आखिरी दीवार है.

डॉक्टर कहते रहे मामूली 'तनाव' है...पर दिमाग में पल रहा था 'दुश्मन', अब हेलमेट है जिंदगी का सहारा
था एक मामूली सिरदर्द, अचानक पीरियड्स हुए बंद, बस एक लापरवाही के चलते अब हेलमेट है जिंदगी का सहारा!

Hormonal Imbalance Periods: कभी-कभी जिसे हम मामूली सिरदर्द समझकर टाल देते हैं, वो मौत की दस्तक भी हो सकती है. ब्रिटेन की एक महिला के साथ डॉक्टरों की लापरवाही ने ऐसा खेल खेला कि आज वह अपनी ही खोपड़ी का एक हिस्सा गंवा चुकी हैं. एक ऐसी दास्तां जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी.

ये भी पढ़ें:-इतनी फीस में तो बंदा खुद पढ़ ले! डॉगी की स्कूलिंग पर खर्च किए 1.6 लाख, चीन से आई हैरान करने वाली खबर

ब्रिटेन की 38 साल की जोडी बोल्टन के लिए जिंदगी किसी डरावने ख्वाब जैसी हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सालों तक उनके सिर में उठने वाले दर्द को डॉक्टर 'एंजाइटी' या मामूली तनाव बताते रहे. यहां तक कि जब उनके पीरियड्स बंद हुए, तब भी किसी ने इसे खतरे की घंटी नहीं माना, लेकिन जब सच सामने आया, तो हर कोई सन्न रह गया. उनके दिमाग के अंदर एक संतरे के आकार का बड़ा ट्यूमर (Meningioma) पल रहा था, जो शायद पिछले 20 सालों से वहां अपना डेरा जमाए बैठा था.

Latest and Breaking News on NDTV

डॉक्टरों की चूक और खोपड़ी का वो टुकड़ा (skull removal surgery)

साल 2025 में जोडी की एक बेहद पेचीदा सर्जरी हुई. डॉक्टरों ने ट्यूमर का बड़ा हिस्सा तो निकाल दिया, लेकिन असली मुसीबत अभी बाकी थी. सर्जरी के कुछ ही दिनों बाद उनके जख्म में एक जानलेवा इन्फेक्शन हो गया. लापरवाही का आलम यह था कि डॉक्टर इसे बार-बार नजरअंदाज करते रहे. नतीजा यह हुआ कि इन्फेक्शन हड्डी तक फैल गया और जोडी की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उनकी खोपड़ी (Skull) का एक बड़ा हिस्सा काटकर बाहर निकालना पड़ा.

ये भी पढ़ें:-MRI मशीन के शोर से कांप रहा था मासूम, फिर पिता ने जो किया उसे देख भर आएंगी आपकी आंखें!

अब 'हार्ड हैट' के भरोसे कट रही है जिंदगी (Jodie Bolton Story)

आज आलम यह है कि जोडी का दिमाग बिना किसी प्राकृतिक सुरक्षा के है. अगर वह जरा भी लड़खड़ा जाएं या गिर जाएं, तो उनकी जान पर बन सकती है. इसी खौफ की वजह से वह अब हर वक्त एक सख्त हेलमेट पहनकर रहती हैं. उन्हें अब एक टाइटेनियम प्लेट (Titanium Plate) लगने का इंतजार है, ताकि उनका सिर फिर से सुरक्षित हो सके. जोडी अब दुनिया को आगाह कर रही हैं कि अपने शरीर के संकेतों को कभी हल्के में न लें, क्योंकि कभी-कभी 'मामूली सिरदर्द' के पीछे बड़ी साजिश छिपी होती है.

ये भी पढ़ें:-किचन में रील बनाने का चढ़ा ऐसा चस्का, महिला ने खुद पर गिरा ली खौलती दाल, वीडियो देख पकड़ लेंगे सिर!

जोडी की यह आपबीती मेडिकल जगत के लिए एक बड़ा सबक है. जोडी का मामला बताता है कि अपनी सेहत को लेकर सजग रहना और सही वक्त पर सही जांच करवाना कितना जरूरी है. फिलहाल, जोडी अपनी मुस्कान वापस पाने के लिए एक आखिरी सर्जरी की दुआ कर रही हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jodie Boulton, Brain Tumour Symptoms, Anxiety Symptoms, Skull Removal Surgery, Brain Tumor Symptoms
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com