विज्ञापन

MRI मशीन के शोर से कांप रहा था मासूम, फिर पिता ने जो किया उसे देख भर आएंगी आपकी आंखें!

मशीन की डरावनी गूंज और अकेलेपन का खौफ, एक मासूम के लिए वो पल किसी कयामत से कम नहीं था...फिर शुरू हुई 'सुपर डैड' की वो जादुई झप्पी, जिसने बंद कमरे के सन्नाटे में ममता की एक नई इबारत लिख दी.

MRI मशीन के शोर से कांप रहा था मासूम, फिर पिता ने जो किया उसे देख भर आएंगी आपकी आंखें!
सिर्फ एक पिता ही ऐसा कर सकता है...MRI बेड पर बेटे को सीने से लगाकर लेट गए, वीडियो देख रो पड़ेंगे आप

Father Son Emotional Viral Video: इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि 'बाप आखिर बाप ही होता है'. एक छोटा बच्चा MRI स्कैन के नाम से ही दहशत में था, लेकिन फिर उसके पिता ने अपनी ममता और हिम्मत से जो मिसाल पेश की, उसने सोशल मीडिया का दिल जीत लिया है.

ये भी पढ़ें:-केरल की साइलेंट वैली में मिला 'अर्धनारीश्वर' केकड़ा, एक ही शरीर में बसते हैं दो जेंडर!

MRI मशीन से डर रहा था मासूम (Emotional Viral Video)

अक्सर कहा जाता है कि एक पिता अपने बच्चों के लिए वो ढाल होता है, जिसे कोई मुसीबत पार नहीं कर सकती. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक लेटेस्ट वीडियो ने इस बात को सच साबित कर दिया है. वीडियो में एक छोटा बच्चा हॉस्पिटल के माहौल और MRI मशीन की तेज गड़गड़ाहट वाली आवाज को सुनकर बुरी तरह डर जाता है. 

डर से कांपते बच्चे के लिए पिता बने फरिश्ता (Father Becomes a Shield for His Terrified Son)

बच्चे को फूट-फूटकर रोता देख पिता का कलेजा मुंह को आ गया. उन्होंने तुरंत एक ऐसा फैसला लिया जिसने डॉक्टर्स को भी हैरान कर दिया. पिता ने सबसे पहले अपने बेटे को MRI बेड पर लिटाया और फिर खुद भी उसी संकरी जगह पर उसके साथ लेट गए. उन्होंने अपने मासूम को सीने से ऐसे चिपकाया जैसे दुनिया की कोई भी ताकत उसे छू नहीं पाएगी.

ये भी पढ़ें:-शाम 5 बजते ही बंद हो जाता है लैपटॉप! नीदरलैंड्स से आए इस वीडियो ने भारतीय प्रोफेशनल्स की नींद उड़ा दी

साथ में गए मशीन के अंदर और जीत लिया सबका दिल (The Incredible Bond During the MRI Scan)

पूरी प्रक्रिया के दौरान पिता अपने बेटे को सहलाते रहे और उसे यकीन दिलाते रहे कि 'पापा यहीं हैं'. मशीन के भीतर जहां बड़े-बड़े लोग घबरा जाते हैं, वहां पिता की बाहों की गर्माहट ने बच्चे को शांत कर दिया. वीडियो के अंत में बच्चा पूरी तरह सुकून में नजर आता है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को 'सुपर डैड' का टैग दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उस वक्त वो पिता उस बच्चे के लिए पूरी कायनात थे.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Father Son Viral Video, Emotional Father Son Bond, MRI Scan Viral Video, Heartwarming Social Media Video, Super Dad Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com