विज्ञापन

इतनी फीस में तो बंदा खुद पढ़ ले! डॉगी की स्कूलिंग पर खर्च किए 1.6 लाख, चीन से आई हैरान करने वाली खबर

काम की गहमागहमी और घर में अकेलेपन का सन्नाटा, जब साहिबा के पास अपने 'जिगर के टुकड़े' के लिए वक्त कम पड़ा...तो उन्होंने लाखों की झोली खोलकर उसे एक ऐसे स्कूल भेज दिया, जहां डॉगी को तमीज और सलीका सिखाने के लिए इंसानों से ज्यादा फीस वसूली जाती है.

इतनी फीस में तो बंदा खुद पढ़ ले! डॉगी की स्कूलिंग पर खर्च किए 1.6 लाख, चीन से आई हैरान करने वाली खबर
लाखों की फीस और आलीशान ठाट-बाट, जब इंसान नहीं...कुत्ता जाने लगा किंडरगार्टन!

Expensive Pet Care China: चीन की एक महिला ने अपने नन्हे सैमोयड (Samoyed) डॉगी के लिए कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर 'हंगामा' मच गया है. दफ्तर की मशरूफियत के चलते मैडम ने अपने प्यारे पालतू के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा का 'स्कूल पैकेज' बुक कर डाला है. आज के दौर में लोग अपने पालतू जानवरों को सिर्फ जानवर नहीं, बल्कि घर का फर्द (सदस्य) समझते हैं. चीन की एक महिला 'टाओटाओ' ने इस मोहब्बत को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है. उन्होंने अपने 6 महीने के डॉगी का एडमिशन एक 'डॉग किंडरगार्टन' में कराया है, जिसकी फीस सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं. इस खास स्कूल के लिए उन्होंने 12,000 युआन यानी करीब 1.6 लाख रुपये खर्च किए हैं.

ये भी पढ़ें:-केरल की साइलेंट वैली में मिला 'अर्धनारीश्वर' केकड़ा, एक ही शरीर में बसते हैं दो जेंडर!

पर्सनालिटी टेस्ट से लेकर आलीशान पिक-अप तक (Premium Services for Pets in Dog School)

इस भारी-भरकम फीस में डॉगी को सिर्फ रखा ही नहीं जाता, बल्कि उसका बाकायदा 'पर्सनालिटी टेस्ट' होता है, ताकि उसके मिजाज को समझा जा सके. अगर कुत्ता ज्यादा भौंकता है या गुस्सैल है, तो उसे तमीज और सलीका सिखाने के लिए बिहेवियर ट्रेनिंग दी जाती है. इतना ही नहीं, स्कूल की तरफ से रोजाना घर से लाने और छोड़ने (Pick-up and Drop) की सहूलियत भी मिलती है. खाने का खर्चा तो खैर अलग से देना होता है.

ये भी पढ़ें:-पिंक सिटी में असली हाथी को कर दिया 'गुलाबी', विदेशी फोटोग्राफर के फोटोशूट पर भड़का इंटरनेट

चीन में बढ़ता पेट इंडस्ट्री का कारोबार (Rapid Growth of China's Pet Consumption Market)

टाओटाओ का कहना है कि, काम की वजह से वो अपने बेजुबान दोस्त को वक्त नहीं दे पाती थीं, इसलिए उन्होंने ये रास्ता चुना. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में पालतू जानवरों पर खर्च करने का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है. साल 2025 तक वहां पेट इंडस्ट्री का बाजार 312.6 अरब युआन तक पहुंच गया था. लोग अपने बच्चों की स्कूल फीस से ज्यादा अपने पालतू जानवरों की केयर और सेहत पर खर्च करने को तैयार हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com