विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही क्यों बदल जाता है मूड? जानें Heat Anxiety, चिड़चिड़ेपन का असली कारण और बचने के उपाय

Heat Anxiety: गर्मियों में सिर्फ हीट वेब से ही नहीं, बल्कि हीट एंजायटी और चिड़चिड़ेपन से भी बचना भी जरूरी है. चलिए जानते हैं गर्मी बढ़ने पर आखिर ऐसा क्यों होता है और इसका उपाय क्या है.

गर्मी बढ़ते ही क्यों बदल जाता है मूड? जानें Heat Anxiety, चिड़चिड़ेपन का असली कारण और बचने के उपाय
गर्मी में हीट एंजायटी और चिड़चिड़ापन बहुत आम है. (AI Image)

Why Heat Affects Mood: गर्मी सिर्फ शरीर को ही नहीं, दिमाग और भावनाओं को भी प्रभावित करती है. आपने कई बार महसूस किया होगा कि तापमान बढ़ते ही छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता है, बेचैनी बढ़ जाती है, मन चिड़चिड़ा हो जाता है या बिना वजह घबराहट महसूस होती है. इसे ही आसान भाषा में हीट एंजायटी कहा जा सकता है. दरअसल तेज गर्मी शरीर के तापमान, हार्मोन और नींद के पैटर्न को बिगाड़ देती है, जिसका सीधा असर हमारे मूड पर पड़ता है. लगातार पसीना, डिहाइड्रेशन, थकान और खराब नींद दिमाग को तनाव की स्थिति में पहुंचा देते हैं. यही वजह है कि गर्मियों में लोग जल्दी परेशान, गुस्सैल या मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करते हैं. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतों को अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

गर्मियों में आखिर क्यों बढ़ जाती है घबराहट और चिड़चिड़ापन?

1. शरीर का तापमान बढ़ने से दिमाग पर असर

जब बाहर का तापमान बहुत ज्यादा होता है, तब शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करता है. इससे शरीर की एनर्जी तेजी से खर्च होती है और दिमाग थका हुआ महसूस करने लगता है. यही थकान धीरे-धीरे चिड़चिड़ापन और बेचैनी में बदल जाती है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ बुखार ही नहीं, पेट की ये दिक्कतें भी हो सकती हैं डेंगू का बड़ा संकेत

2. डिहाइड्रेशन बिगाड़ देता है मूड

गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं. अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो सिरदर्द, कमजोरी, ध्यान न लगना और मूड स्विंग्स शुरू हो सकते हैं. कई लोग इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. नींद खराब होने से बढ़ता है तनाव

गर्म रातों में अच्छी नींद लेना मुश्किल हो जाता है. बार-बार नींद टूटना या पूरी नींद न होना दिमाग को आराम नहीं लेने देता. इससे अगले दिन तनाव, गुस्सा और घबराहट ज्यादा महसूस हो सकती है.

4. हार्मोन का संतुलन बिगड़ना

तेज गर्मी शरीर में कार्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ा सकती है. जब यह हार्मोन ज्यादा बनने लगता है तो इंसान ज्यादा चिंतित, बेचैन और इमोशनली अस्थिर महसूस कर सकता है.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में ऐसे खाता हूं अंडे, नहीं बढ़ती शरीर की गर्मी, जिम ट्रेनर ने बताया खाने का सही तरीका

हीट एंजायटी के आम संकेत | Common Signs of Heat Anxiety

  • छोटी बातों पर गुस्सा आना
  • दिल घबराना या बेचैनी महसूस होना
  • बार-बार थकान लगना
  • सिर भारी रहना
  • ध्यान लगाने में दिक्कत
  • ज्यादा पसीना और चिड़चिड़ापन
  • अचानक मूड खराब होना

अगर ये लक्षण लगातार बने रहें, तो इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए.

इससे बचने के आसान उपाय:

खूब पानी पिएं: दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं.

शरीर को ठंडा रखें: हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और तेज धूप में ज्यादा देर बाहर रहने से बचें.

नींद पूरी लें: कमरे को ठंडा और शांत रखें ताकि अच्छी नींद मिल सके. अच्छी नींद मानसिक तनाव कम करती है.

स्क्रीन टाइम कम करें: मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल दिमाग को और थका सकता है. बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें.

हल्का व्यायाम और मेडिटेशन करें: सुबह या शाम हल्की वॉक, योग और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज दिमाग को शांत रखने में मदद करती है.

हीट एंजायटी शरीर और दिमाग दोनों को प्रभावित करती है. बढ़ता तापमान सिर्फ मौसम नहीं बदलता, बल्कि इंसान का व्यवहार और मानसिक स्थिति भी बदल सकता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heat Anxiety, Summer Irritability, Mood Changes In Heat, Heat And Mental Health, Why Heat Affects Mood, Heat Stress Symptoms, Summer Mood Swings, Hot Weather Anxiety, Heat Irritability Causes, Coping With Heat Stress, Heat Exhaustion Mood, Summer Depression, Weather Affects Mood, Heat And Anger, How To Stay Calm In Heat, Heat Induced Anxiety, Temperature And Emotions, Summer Mental Health Tips, Heat Sensitivity Mood, Hot Weather Irritability, Dealing With Summer Stress, Heat Wave Mental Health, Why Am I Angry In Summer, Heat And Brain Function, Summer Anxiety Relief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com