विज्ञापन

तलाक लेने के बाद अब लखनऊ में जापानी जोड़े ने की शादी, राधा-कृष्ण मंदिर में लिए 7 फेरे

पहले तलाक, फिर दोबारा प्यार और उसके बाद हजारों किलोमीटर दूर भारत में सात फेरे... जापान के एक जोड़े की यह अनोखी प्रेम कहानी लखनऊ में नई शुरुआत तक पहुंची. भारतीय संस्कृति से प्रभावित दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी कर सभी का ध्यान खींच लिया.

तलाक लेने के बाद अब लखनऊ में जापानी जोड़े ने की शादी, राधा-कृष्ण मंदिर में लिए 7 फेरे
भारत से इतना प्यार कि जापान छोड़ लखनऊ में रचाई शादी
अल्टर्ड बाय NDTV
  • जापान से लखनऊ पहुंचे, मंदिर में लिए सात फेरे; विदेशी जोड़े की अनोखी शादी चर्चा में
  • 2022 में हुआ तलाक, 2023 में फिर एक हुए; अब भारत आकर की हिंदू रीति से शादी
  • भारतीय दोस्तों ने फिर मिलाया, गोमतीनगर के राधा-कृष्ण मंदिर में विदेशी जोड़े ने लिए सात फेरे
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अनोखी अंतरराष्ट्रीय शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. जापान से आए हिरो चिहारा और शिसु ने गोमतीनगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए. खास बात यह है कि दोनों का 2022 में तलाक हो गया था, लेकिन एक साल बाद वे फिर साथ आ गए. भारतीय दोस्तों की पहल और भारतीय संस्कृति के प्रति गहरे सम्मान ने उन्हें दोबारा विवाह के लिए भारत आने को प्रेरित किया. शादी में परिवार, दोस्त और बच्चे भी शामिल हुए.

तलाक के बाद फिर बने जीवनसाथी, लखनऊ में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

जापानी दूल्हे हिरो चिहारा ने बताया कि वर्ष 2022 में उनका और शिसु का तलाक हो गया था. हालांकि 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया और फिर से साथ आ गए. हिरो के मुताबिक दोनों को दोबारा करीब लाने में उनके भारतीय दोस्तों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने कहा कि दोस्तों के सहयोग और समझाइश ने उनके रिश्ते को नई दिशा दी.

दोबारा जीवन की नई शुरुआत करने के लिए इस जोड़े ने भारत को चुना. गोमतीनगर के राधा-कृष्ण मंदिर में पारंपरिक वैदिक मंत्रों और हिंदू रीति-रिवाजों के बीच दोनों ने शादी की रस्में पूरी कीं.

समारोह में उनके परिवार के सदस्य, बच्चे और करीबी मित्र मौजूद रहे. शादी भारतीय परंपराओं के अनुसार संपन्न कराई गई.

भारतीय कल्चर से प्रभावित हैं दोनों

हिरो चिहारा ने कहा कि वे भारतीय संस्कृति का बेहद सम्मान करते हैं और उससे बहुत प्रभावित हैं. उन्होंने बताया कि भारत में शादी करना उनकी पुरानी इच्छा थी. उन्होंने लखनऊ को चुनने की वजह बताते हुए कहा कि उनके एक भारतीय फ्रेंड का यह होम टाउन है और यहां शादी करना उनके लिए बहुत महत्व रखता है. शिसु ने भी भारतीय संस्कृति के प्रति अपना प्रेम व्यक्त करते हुए कहा कि शादी में बड़ी संख्या में भारतीय दोस्तों की मौजूदगी ने इस अवसर को और खास बना दिया. उनके अनुसार भारतीय परंपराओं के बीच शादी करना उनके जीवन का यादगार अनुभव है और भारत के प्रति उनका जुड़ाव पहले से और मजबूत हुआ है.

यह भी पढ़ें : शादी में गिफ्ट नहीं 3 वादे चाहिए, योगी को फिर CM बनाइये और 1 पेड़ लगाइये, मुरादाबाद के दूल्हे की वायरल अपील

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japanese Couple, Wedding, Radha Krishna Temple, Viral Wedding Story, Lucknow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com