विज्ञापन
This Article is From May 08, 2017

शाहरुख ने किया स्मृति ईरानी की बेटी से जुड़ा यह खुलासा...

यह बात तो हम सभी जानते है कि बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान और टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सिल्वर स्क्रीन की प्यारी बहू रह चुकी स्मृति ईरानी दोनों ही ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी. भले ही इस समय समृति ईरानी राजनी‍ति से जुड़ गई हों, लेकिन दोनों के करियर की शुरुआत टीवी ही रहा. ज्यादातर लोग दोनों के बीच यही कनेक्शन मानते हैं, लेकिन इन दोनों के बीच में एक कनेक्शन और है, जिसका खुलासा हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए हुआ. 

शाहरुख ने किया स्मृति ईरानी की बेटी से जुड़ा यह खुलासा...
  • इंस्टाग्राम पर पहले स्मृति ईरानी ने पोस्ट की थी यह तस्वीर
  • शाहरुख ने उनकी बेटी का नाम शेनैल रखा था.
  • ज़ुबिन की पहली पत्नी मोना से हुई थी शेनैल.
यह बात तो हम सभी जानते है कि बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान और टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सिल्वर स्क्रीन की प्यारी बहू रह चुकी स्मृति ईरानी दोनों ही ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी. भले ही इस समय समृति ईरानी राजनी‍ति से जुड़ गई हों, लेकिन दोनों के करियर की शुरुआत टीवी ही रहा. ज्यादातर लोग दोनों के बीच यही कनेक्शन मानते हैं, लेकिन इन दोनों के बीच में एक कनेक्शन और है, जिसका खुलासा हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए हुआ. 

यह खुलासा शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर किया है. दरअसल शाहरुख ने स्मृति ईरानी के पति ज़ुबिन की पहली पत्नी मोना ईरानी से हुई उनकी बेटी की एक तस्वीर साझा करते हुए बताया है कि उसका नामकरण उन्होंने किया था. पहले यह तस्‍वीर हाल ही में इंस्‍टाग्राम पर आई स्मृति ईरानी ने पोस्‍ट की थी. जिसे शाहरुख ने दोबार साझा करते हुए यह जानकारी दी.

शाहरुख ने स्मृति ईरानी के पति ज़ुबिन ईरानी की बेटी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि जुबिन और शाहरुख खान बचपन के दोस्त हैं और ज़ुबिन की पहली पत्नी मोना से हुई उनकी बेटी का नाम शेनैल शाहरुख ने ही रखा था. 

एक नजर शाहरुख के इस पोस्ट पर- 
 
गौरतलब है कि स्मृति और ज़ुबिन की शादी 2001 में हुई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे जोहर और जोइश हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zubin Irani, Smrit Irani, Instagram, Shahrukh Alia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com