अनिल कपूर (Anil Kapoor) और पूजा बत्रा (Pooja Batra) की फिल्म विरासत (Film Virasat) 1997 में आई थी. यह फिल्म हिट हुई थी और गानों ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया था. नजर आई थी. पूजा बत्रा इस फिल्म में अनिल कपूर की लेडी लव के रोल में नजर आई थीं. पूजा को फिल्म में काफी पसंद किया गया. बाद में वह गोविंदा, सलमान, संजय दत्त के साथ हसीना मान जाएगी में नजर आईं. इस कॉमेडी फिल्म में वह संजय दत्त (Sanjay Dutt), गोविंदा (Govinda) और करिश्मा कपूर (करिश्मा कपूर) के साथ दर्शकों को हंसाती नजर आईं.

बेहद ग्लैमरस पूजा बत्रा 90 के दशक में कई और फिल्मों में नजर आईं. हालांकि उन्होंने करियर के पीक पर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. पूजा भले ही पर्दे पर नहीं दिखती, लेकिन फैंस के साथ अभी भी सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी हुई हैं. पूजा इंस्टाग्राम पर अक्सर फैन्स के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. पूजा अब भी बेहद ग्लैमरस दिखती हैं. उनकी उम्र की एक्ट्रेसेस, जिनपर अब उम्र का असर दिखता है. वहीं पूजा अब भी एकदम फिट और स्टालिश दिखती हैं. वह फैंस को अपनी लाइफ स्टाइल की झलक दिखाती रहती हैं. यंग और खूबसूरत पूजा को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है. वह फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं. कम ही लोगों को पता होगा कि पूजा मिस इंडिया इंटरनेशनल भी रह चुकी हैं.

पूजा की पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो पूजा बत्रा ने दो शादियां की है. पहली शादी 2002 में उन्होंने सोनू अहलूवालिया से की, लेकिन 9 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया. इस रिश्ते की टूटने की वजह यह कहा गया कि पूजा बच्चा नहीं चाहती थीं, जबकि सोनू बच्चा चाहते थे. तलाक के बाद पूजा ने अभिनेता नवाब शाह से 2019 में शादी की.

विरासत की कहानी
इंग्लैंड, लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, शक्ति ठाकुर (अनिल कपूर )भारत के एक छोटे से कस्बे में अपने परिवार के पास लौट आता है. उसके साथ उसकी प्रेमिका अनीता (पूजा बत्रा) भी है, जिससे वह प्यार करता है और शादी करना चाहता है. लेकिन उसका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है. कुछ दिनों बाद, शक्ति को महसूस होता है कि भारत के इस हिस्से में कुछ भी नहीं बदला है. वह वापस जाना चाहता है क्योंकि वह कस्बे के लोगों के बीच की दुश्मनी बर्दाश्त नहीं कर पाता—खासकर अपने पिता, ज़मींदार राजा ठाकुर और उनके प्रतिद्वंद्वी ज़मींदार बिरजू के बीच, जो असल में राजा का ही अपाहिज भाई है. जब अनीता अपने माता-पिता से मिलने के लिए कस्बे से बाहर जाती है, तो शक्ति भी उसके पीछे जाना चाहता है. लेकिन तभी उसके पिता का निधन हो जाता है और पूरा इलाका एक भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ जाता है.

पिता के अंतिम संस्कार के बाद, शक्ति परिवार की संपत्ति और कारोबार की देखरेख के लिए कुछ समय वहीं रुकने का फैसला करता है. इसी दौरान उसकी मुलाकात कस्बे की रहने वाली गहना (तबु)से होती है, जो सालों पहले ही उसे अपना दिल दे चुकी थी और उसके परिवार की सहमति से उससे शादी करने की उम्मीद रखती है. जब अनीता वापस लौटती है, तो उसे पता चलता है कि अब सब कुछ बदल चुका है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं