विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2022

तपती गर्मी से बचने के लिए शाहरुख खान से लोगों ने की स्पेशल रिक्वेस्ट, ट्विटर पर कही ये बात, बोले- करवा दो प्लीज...

एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए एक रिक्वेस्ट शेयर किया है और यह भारत में चल रही गर्मी से जुड़ा है.

तपती गर्मी से बचने के लिए शाहरुख खान से लोगों ने की स्पेशल रिक्वेस्ट, ट्विटर पर कही ये बात, बोले- करवा दो प्लीज...
तपती गर्मी से बचने के लिए शाहरुख खान से लोगों ने की स्पेशल रिक्वेस्ट

बहुत खोजने के बाद ही कुछ ऐसे लोग मिल जाएंगे जिन्होंने कभी खुशी कभी गम नहीं देखा है. रोमांस के बादशाह शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर और अन्य अभिनीत क्लासिक फिल्म ने हमें कुछ सदाबहार और रोमांटिक गाने उपहार में दिए हैं जो हम में से कई लोग आज बी सुनना पसंद करते हैं.

वहीं अब, एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए एक रिक्वेस्ट शेयर किया है और यह भारत में चल रही गर्मी से जुड़ा है. सृष्टि पांडे ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर शाहरुख को एक प्यारा सा मैसेज शेयर किया, जो K3G के एक गाने से संबंधित है.

कृपया हमें यह न बताएं कि आपको यह नहीं पता! सूरज हुआ मद्धम गाने के दौरान शाहरुख का प्रतिष्ठित 'बाहें फैलाना' पोज याद है? सृष्टि बस चाहती थी कि शाहरुख़ सूरज को थोड़ा सा मद्धम (मध्यम) करने के लिए आकर्षित करें.

पोस्ट को 2 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और संख्या तेजी से बढ़ रही है. दिलचस्प वर्डप्ले से लोग काफी खुश हुए. कुछ ने यह बताया कि अगर शाहरुख ने रिक्वेस्ट को पूरा करने का फैसला किया तो चांद भि जलने लगेगा!

"दर्शकों की पसंद महामारी के बाद और खराब हुई है" : नवाजुद्दीन सिद्दीकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Fan, Heat Wave, Twitter User
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com