इन दिनों सोशल मीडिया पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'डंकी' (Dunki) का 'लुट पुट गया' (Lutt Putt Gaya) गाना खूब वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर रील और वीडियो बना रहे हैं. जरा सोचिए अगर इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया होता, तो कैसा होता. हाल ही में एक शख्स ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे मो. रफी की आवाज में इस गाने को रीक्रिएट किया गया है, जिसे सुनकर सोनू निगम का दिल भी गार्डन-गार्डन हो गया है.
मो. रफी की आवाज का जादू
मो. रफी साहब ने 1980 में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन आज भी उनके फैंस उनकी शानदार आवाज को सुनने को बेताब नजर आते हैं. हाल ही में एक ऐसे ही फैन ने AI की मदद से एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. इस वीडियो को देखकर बड़े से बड़े सिंगर इंप्रेस होते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को सुनकर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम से लेकर एक्टर शरद केलकर, जाकिर खान और यशराज मुखाटे भी अपना दिल हार बैठे हैं. आप भी देखें क्यों इस वीडियो को इतना देखा और पसंद किया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि, शख्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपनी आवाज को मोहम्मद रफी की आवाज में बदल दिया और इस गाने को और भी ज्यादा खूबसूरत और यादगार बना दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस कमाल के वीडियो को anshuman.sharma1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, 'फिल्म डंकी के 'लुट पुट गया' गाने को एआई की मदद से रीक्रिएट किया गया है, वो भी मो. रफी की आवाज में..आशा है आपको यह पसंद आएगा.'
लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट
इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 4 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. सोनू निगम ने पोस्ट पर लिखा है, 'शानदार, अविश्वसनीय.' जाकिर खान ने लिखा है, 'ये शानदार वर्जन है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कौन कहता है एआई खतरनाक है? इस वीडियो को देखकर तो बिल्कुल नहीं लगता.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं