विज्ञापन

रेत पर सोते खामेनेई, तेल चुराते ट्रंप! वायरल AI वीडियो में दिखा मजेदार ‘पॉलिटिकल गेम’, लोगों को खूब आ रहा पसंद

सोशल मीडिया पर एक फनी AI वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अली खामेनेई, डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच तेल चोरी और हमले की मजेदार कहानी दिखाई गई है.

रेत पर सोते खामेनेई, तेल चुराते ट्रंप! वायरल AI वीडियो में दिखा मजेदार ‘पॉलिटिकल गेम’, लोगों को खूब आ रहा पसंद
ट्रंप-नेतन्याहू और खामेनेई का फनी AI वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार AI वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एक मजेदार अंदाज में दिखाया गया है. वीडियो पूरी तरह एनिमेशन में बनाया गया है और इसमें चारों नेताओं के बीच एक तरह का मजेदार गेम चलता हुआ दिखाया गया है. यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही है.

रेत पर सो रहे थे खामेनेई, ट्रंप ने चुराया तेल

वीडियो की शुरुआत समुद्र किनारे से होती है. वहां रेत पर एक कुर्सी पर अली खामेनेई बैठे-बैठे सोते नजर आते हैं. उनके पास ही एक हैंडपंप लगा हुआ दिखाया गया है, जिसमें से तेल निकलकर पास रखे एक ड्रम में भर रहा होता है. इसी दौरान वहां एक हेलिकॉप्टर उतरता है. हेलिकॉप्टर से डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू बाहर निकलते हैं. दोनों चुपके से आते हैं और तेल से भरे ड्रम को उठाकर हेलिकॉप्टर में लेकर भाग जाते हैं.

यहां देखें Video

खामेनेई की खुली नींद, शुरू हुई पीछा

जैसे ही ट्रंप और नेतन्याहू हेलिकॉप्टर में बैठकर उड़ान भरने लगते हैं, उसी समय खामेनेई की नींद खुल जाती है. वह उन्हें देखकर उनके पीछे भागते हैं, लेकिन तब तक हेलिकॉप्टर आसमान में उड़ चुका होता है. वीडियो में आगे दिखाया गया है कि हेलिकॉप्टर एक बड़े ब्रिटिश जहाज पर उतरता है. ट्रंप और नेतन्याहू तेल से भरा ड्रम लेकर जहाज पर आगे बढ़ते हैं. लेकिन, तभी कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है. खामेनेई अपने हाथ में पकड़े रिमोट से कुछ लड़ाकू विमानों को कंट्रोल करते हैं और उनसे जहाज पर हमला करवा देते हैं.

पानी में कूदे ट्रंप और नेतन्याहू

हमला होते ही जहाज में आग लग जाती है. यह देखकर ट्रंप और नेतन्याहू घबराकर जहाज से समुद्र में कूद जाते हैं. उधर दूर बैठे खामेनेई यह सब देखकर जोर-जोर से हंसते नजर आते हैं. यह पूरा एनिमेशन वीडियो बेहद मजेदार अंदाज में बनाया गया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में नहाना कैसे होता है? भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने दिखाया हैरान कर देने वाला तरीका

4 लाख से सीधे 8 लाख LPA! बिना मांगे मिला 100% हाइक, खुश होने की जगह डर क्यों गया कर्मचारी?

सहारा रेगिस्तान में मिला 10 करोड़ साल पुराना विशाल डायनासोर! नई खोज ने बदल दी इतिहास की किताब

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Funny Political Animation, World Leaders Funny Video, Khamenei Trump AI Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com