डॉगी न सिर्फ बेहद ईमानदार होते हैं, बल्कि एक सच्चे साथी भी होते है. अपने मालिक की हर परिस्थिति में रक्षा करना और साथ निभाना वह बखूबी ही जानते हैं, इसलिए ही तो इन्हें इंसानों का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है. डॉगीज के ऐसे ढेरों वीडियोज सोशल मीडिया पर भी पसंद किए जाते हैं, जिसमें वह कमाल के करतब दिखाते या कुछ हटके करते नजर आते हैं. विदेशी जमीन से ऐसे ही एक प्यारे से डॉगी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ग्रेजुएशन सेरिमनी में डॉगी का स्वागत
न्यू जर्सी के सेटन हॉल विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. यूनिवर्सिटी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक दिव्यांग छात्रा को व्हीलचेयर पर पोडियम की ओर आते देखा जा सकता है, उनके साथ ही एक प्यारा सर्विस डॉग भी पोडियम पर पहुंचता है, जो छात्रा को डायरेक्ट करता दिखाई पड़ रहा है. इस कमाल के वीडियो का आखिरी हिस्सा आपको भी गुदगुदा देगा. इस दौरान जब डॉग को सर्टिफिकेट सौंपा जाता है, तो वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है.
डॉगी के वीडियो ने जीता लोगों का दिल
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'सेटन हॉल अध्यक्ष जोसेफ ई. न्यारे, पीएच.डी. सेटन हॉल में ग्रेस की सभी कक्षाओं में भाग लेने के लिए एक डिप्लोमा के साथ महवा, एनजे के ग्रेस मरिअनी के लिए सर्विस डॉग जस्टिन को पेश किया है.' इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पर करीब 29 हजार लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सच में कुत्ते के चेहरे को देख लग रहा है, जैसे उसने कहा, ओह मैंने अच्छा किया! चीयर्स.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कितना प्यारा है. जानवरों को कभी भी पर्याप्त श्रेय नहीं मिलता है. मुझे बहुत खुशी है, दोनों को बधाई.'
ये भी देखें- IIFA 2023 में जरा हटके जरा बचके स्टार्स सारा अली खान और विक्की कौशल साथ नजर आए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं