विज्ञापन

बुर्के में कांवड़ लेकर चली संभल की तमन्ना, आस्था ने जोड़ी दिलों की डोर, लगाए 'बम-बम भोले' के नारे

कभी-कभी आस्था की राह मजहब की सरहदों से आगे निकल जाती है. हरिद्वार से कंधे पर कांवड़ उठाए एक बेटी जब गांव की ओर बढ़ी, तो रास्ते भर लोग बस उसे देखते रह गए.

बुर्के में कांवड़ लेकर चली संभल की तमन्ना, आस्था ने जोड़ी दिलों की डोर, लगाए 'बम-बम भोले' के नारे
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटी तमन्ना, कांवड़ यात्रा बनी चर्चा का विषय, रास्ते भर बरसे फूल

Tamanna Malik Kanwar Yatra Viral Video: जब आस्था दिल से उठती है, तो वह नाम और पहचान की दीवारें नहीं देखती. हरिद्वार की राह पर एक बेटी कंधे पर कांवड़ उठाए चली और उसके साथ चल पड़ा एक पूरा कारवां मोहब्बत और सम्मान का. संभल की तमन्ना मलिक हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली हैं. रास्ते भर उनका फूलों से स्वागत हुआ और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

ये भी पढ़ें:-ऋषिकेश में भक्ति का 'जादू', विदेशी पर्यटक ने आचमन कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद

आस्था की राह पर एक अनोखी यात्रा (Tamanna Malik Kanwar)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बदनपुर बस्सी गांव की रहने वाली तमन्ना मलिक इन दिनों चर्चा में हैं. Mahashivratri से पहले वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक मन्नत मांगी थी जो पूरी हुई, उसी आस्था के चलते वह कांवड़ लेकर अपने गांव लौट रही हैं. शिवरात्रि पर गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने का संकल्प है.

रास्ते भर मिला सम्मान और सुरक्षा (Warm Welcome and Security Support)

जब तमन्ना नूरपुर और बिजनौर क्षेत्र से गुजरीं, तो लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी. कई जगह शिव भक्तों ने फूल बरसाकर स्वागत किया. उनके साथ शिव भक्तों का जत्था भी चल रहा है. पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा का इंतजाम किया है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके.

ये भी पढ़ें:-ऑटो रिक्शा की पिछली सीट पर सोती बेटी और आगे जिंदगी चलाता पिता, यह वीडियो आंखें भिगो देगा

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambhal Muslim Woman Kanwar Yatra, Tamanna Malik Kanwar, Haridwar To Sambhal, Mahashivratri 2026, Kanwar Yatra Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com