विज्ञापन

Mahashivratri 2026: मेरा भोला है भंडारी के बाद हंसराज रघुवंशी का गाना 'महादेव की शादी है' बना भक्तों की पहली पसंद

भक्ति गीत गाने वाले सिंगर हंसराज रघुवंशी ने भोले बाबा का नया गाना लॉन्च किया गया है. भोलेनाथ का नया गाना 'महादेव की शादी है' यूट्यूब पर छाया हुआ है. इस शिवरात्रि यह गाना सबसे ज्यादा पॉपुलर होता दिख रहा है. हंसराज रघुवंशी का गाना 'मेरा भोला है भंडारी' खूब पॉपुलर हुआ था.

Mahashivratri 2026: मेरा भोला है भंडारी के बाद हंसराज रघुवंशी का गाना 'महादेव की शादी है' बना भक्तों की पहली पसंद
Mahashivratri 2026: हंसराज रघुवंशी का नया गाना 'महादेव की शादी है' हुआ रिलीज

Mahashivratri 2026: आज यानी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है और भोले बाबा के भक्त महादेव की भक्ति में डूबे हुए हैं. चारों ओर भोले बाबा के मंदिर सजे हैं और उनके धमाकेदार गाने भी बज रहे हैं. वैसे तो शिव शंकर के गानों की कोई कमी नहीं है, लेकिन इस बीच महादेव पर बना यह नया गाना 'महादेव की शादी है' सबसे ज्यादा धूम मचा रहा है. हिंदी सिनेमा से लेकर भोजपुरी तक भोले बाबा के गानों का शोर है. महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव पर बने कई गाने रिलीज हुए हैं. अब भक्ति गीत गाने वाले सिंगर हंसराज रघुवंशी ने भोले बाबा का नया गाना लॉन्च किया गया है. भोलेनाथ का नया गाना 'महादेव की शादी है' यूट्यूब पर छाया हुआ है. इस शिवरात्रि यह गाना सबसे ज्यादा पॉपुलर होता दिख रहा है.

महादेव का नया गाना लॉन्च

हंसराज रघुवंशी के नए भक्ति गीत 'महादेव की शादी है' में सुर और असुर भोले बाबा की बारात में जमकर नाच रहे हैं. रघुवंशी ने यह गाना अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया है. इस गाने में भोले बाबा की शादी की बारात को दिखाया जा रहा है. इसमें दिखाया जा रहा है कि कैसे महादेव अपनी बारात में भस्म और नागों से सजकर नंदी पर बैठ पार्वती को लेने पहुंचे थे. यह गाना डांसिंग वाइब दे रहा है. इस गाने के गायक और कंपोजर खुद रघुवंशी ही हैं. गाने के बोल दीप फतेह ने लिखे हैं. म्यूजिक मिस्त बाज का है. नीरज के. राठी और सोही सैनी ने गाने को डायरेक्ट किया है. रिंकु सूद गाने के कोरियोग्राफर हैं. यह गाना स्पॉटिफाई, प्राइम म्यूजिक, एप्पल म्यूजिक, जियो सावन और गाना पर उपलब्ध है.  

यह भी पढ़ें: महादेव की मुस्लिम भक्त ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, अफगान की रहने वाली है और बनना चाहती है भारत की बहू

रघुवंशी के गानों को मिलते हैं करोड़ों व्यूज

हंसराज रघुवंशी के नए भक्ति गाने 'महादेव की शादी है' को जारी हुए अभी कुछ ही घंटे हुए है और इसे लाखों बार देखा जा चुका है. इस महाशिवरात्रि भोले के भक्त इस भजन पर खूब सेलिब्रेट करने वाले हैं और सोशल मीडिया की बात करें तो इस नए गाने पर कंटेंट क्रिएटर रील बनाकर शेयर कर रहे हैं. कोई महादेव के मंदिर में जाकर इस गाने पर रील बना रहा है तो, कोई पूरे कॉस्ट्यूम के साथ इस पर रील शेयर कर रहा है. हंसराज रघुवंशी की बात करें तो वह भक्ति गीतों के लिए मशहूर हैं. उनके पॉपुलर भक्ति गानों में शिव समा रहे मुझमें (82 मिलियन), शिव कैलाशों के वासी (170 मिलियन), लागी लगन शंकरा (338 मिलियन), भोलेनाथ जी (10 मिलियन), मेरा भोला है भंडारी (313 मिलियन), और पार्वती बोली शंकर से (638 मिलियन) शामिल हैं.


 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahadev Ki Shadi Song, Hansraj Raghuwanshi, Hansraj Raghuwanshi New Song, Mera Bhola Hai Bhandari, Mahashivratri 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com