Foreign Tourist Follows Indian Devotee: भारत अपनी तहजीब और रूहानी विरासत के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. उत्तराखंड के ऋषिकेश से सामने आया यह वीडियो उसी बात की तस्दीक करता है. वीडियो में गंगा आरती के बाद एक भारतीय शख्स मां गंगा के जल से आचमन करता नजर आता है और सिर झुकाकर आशीर्वाद लेता है. यह सब बड़े सुकून और आस्था के साथ होता है. इस दौरान एक भारतीय भक्त को देखकर पास खड़ा विदेशी पर्यटक बिना कुछ पूछे वही करने लगा.
ऋषिकेश से सामने आया दिल छू लेने वाला दृश्य (Heartwarming Moment from Rishikesh)
भारतीय भक्त के ठीक पीछे खड़ा एक विदेशी पर्यटक यह सब ध्यान से देख रहा होता है. अचानक वह भी उसी तरह गंगाजल उठाता है, अपने सिर पर छिड़कता है और हाथ जोड़कर मां गंगा को प्रणाम करता है. न कोई बातचीत, न कोई इशारा, बस भक्ति की खामोश समझ. यही पल वीडियो को खास बना देता है.
जैसे ही एक भक्त ऋषिकेश में माँ गंगा से आशीर्वाद लेता है, पास खड़ा एक विदेशी चुपचाप उसका अनुसरण करता है, यह दिखाता है कि भक्ति भाषा और संस्कृति से परे दिलों को कैसे छूती है।🙏🏻🧡🚩 pic.twitter.com/hOWBQjKkSQ
— Anuj Agnihotri Swatntra (@ASwatntra) February 9, 2026
सोशल मीडिया पर मिला खूब प्यार (Social Media Showers Love)
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ASwatntra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. हजारों लोग इसे देख चुके हैं और लाइक व कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यूजर्स इसे सनातन संस्कृति की ताकत बता रहे हैं.

कई लोगों ने लिखा कि भारत की आत्मा ऐसी ही छोटी-छोटी आस्थाओं में दिखती है. यह वीडियो बताता है कि भारतीय संस्कृति सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका असर दिलों तक पहुंचता है.
ये भी पढ़ें:-इजराइली शख्स बना ब्राह्मण, जनेऊ बदलने का बताया तरीका, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं