विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2012

गांव की महिलाओं को कम आकर्षक बताकर फंसे मुलायम

गांव की महिलाओं को कम आकर्षक बताकर फंसे मुलायम
समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अपनी इस टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है कि ग्रामीण महिलाओं को महिला आरक्षण विधेयक से फायदा नहीं होगा क्योंकि वे संभ्रांत महिलाओं की तरह आकर्षक नहीं होती हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बाराबंकी/लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अपनी इस टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है कि ग्रामीण महिलाओं को महिला आरक्षण विधेयक से फायदा नहीं होगा क्योंकि वे संभ्रांत महिलाओं की तरह आकर्षक नहीं होती हैं।

मुलायम ने लंबे समय से अटके महिला आरक्षण विधेयक पर अपने संभवत: विरोध को स्पष्ट करने के लिए यह टिप्पणी की। उन्होंने बाराबंकी में एक रैली के दौरान कहा, ‘बड़े घरों की लड़कियां और महिलाएं केवल ऊपर जा सकती हैं... याद रखना... आपको मौका नहीं मिलेगा... हमारे गांव की महिला में आकर्षण इतना नहीं...।’

मुलायम ने दावा किया है कि यदि विधेयक पारित हो गया तो संभ्रांत परिवारों की महिलाएं आगे बढ़ जाएंगी जबकि गरीब परिवारों की महिलाएं और पीछे छूट जाएंगी।

विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव है।

सपा प्रमुख की टिप्पणी के बाद उपजे विवाद पर सपा ने सफाई देते हुए कहा कि मुलायम के कहने का मतलब शारीरिक लुभावनेपन से नहीं बल्कि जनता के बीच एक राजनेता के रूप में आकर्षण से था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rural Women, Attractive, Women's Bill, Mulayam Singh, गांव की महिला, आकर्षक, मुलायम सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com