विज्ञापन

ट्रांसजेंडर ने लड़की पर थूका, मेट्रो स्टेशन पर पैसे देने से मना किया तो हो गया हंगामा, Video में कैद हुई पूरी घटना

मेट्रो स्टेशन पर रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. वीडियो बनाने वाली लड़की का दावा है कि पैसे न देने पर एक ट्रांसजेंडर ने उस पर थूका है.

ट्रांसजेंडर ने लड़की पर थूका, मेट्रो स्टेशन पर पैसे देने से मना किया तो हो गया हंगामा, Video में कैद हुई पूरी घटना
ट्रांसजेंडर को पैसे देने से मना किया तो उस पर थूका
Social Media

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो अक्सर किसी न किसी चीज को लेकर चर्चा में रहती है. कभी रिल्स बनाने को लेकर, तो कभी सीट के झगड़े को लेकर चर्चा में रहती है. आए दिन दिल्ली मेट्रो से कोई न कोई वीडियो वायरल जरूरत होता है. एक बार फिर मेट्रो स्टेशन पर रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. वीडियो बनाने वाली लड़की का दावा है कि पैसे न देने पर एक ट्रांसजेंडर ने उस पर थूका है. यह घटना किस मेट्रो स्टेशन की है यह अभी साफ नहीं है, लेकिन इसने पब्लिक जगहों पर होने वाली परेशानियों और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन पर स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक नहीं, वूमेन अंडरवियर की लगी वेंडिंग मशीन, इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा Video

लड़की के अनुसार, मेट्रो स्टेशन पर एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति उनके पास आया और आशीर्वाद देने के बदले पैसे मांगे, जो कई यात्रियों के साथ अक्सर होता है. जब लड़की ने पैसे देने से मना किया, तो माहौल खराब हो गया. वीडियो में ट्रांसजेंडर व्यक्ति को कहते सुना जा सकता है, “किन्नर की बद्दुआ लगेगी”, जिसके कुछ ही पल बाद लड़की का दावा है कि उस व्यक्ति ने उन पर थूका. इसके साथ ही एक और वीडियो सामने आता है, जिसमें दिखता है कि ट्रांस महिला पीड़ित महिला से रिकॉर्डिंग डिलीट करने के लिए कह रही है.

स्टेशन पर मौजूद लोग भी इस घटना पर बातें करते सुनाई देते हैं. उनमें से कुछ बताते हैं कि थूक लड़की के बालों पर गिरा था. जैसे‑जैसे बहस आगे बढ़ती है, दोनों तरफ से आवाजें तेज होती जाती हैं और माहौल और गरम हो जाता है, जिसमें तीखे शब्द और धमकियां भी शामिल हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही यह तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपने-अपने अनुभव भी शेयर कर रहे हैं.

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी चर्चा छेड़ दी है, खासकर पब्लिक जगहों की सुरक्षा, परेशान करने वाले व्यवहार और जिम्मेदारी तय करने को लेकर. कई लोगों ने कहा कि भले ही ट्रांसजेंडर समुदाय आज भी भेदभाव और समाज से अलग-थलग किए जाने का सामना करता है, लेकिन अगर किसी पर हैरेसमेंट या हमले का आरोप साबित होता है, तो उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Transgender, Woman, Zara Hatke, Delhi Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com