सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेकाबू रोबोट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इंडोनेशिया में एक ह्यूमनॉइड रोबोट अचानक बेकाबू हो गया और लोगों की ओर तेज किक मारने लगा. इस वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
क्या है पूरा मामला
वायरल क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक ह्यूमनॉइड रोबोट एक रूम में बेकाबू नजर आ रहा है. कुछ लोग उसको पकड़ने की कोशिश करते हैं, इसी बीच रोबोट तेजी से पैर चलाने लगता है. रोबोट एक किक पीछे खड़े शख्स को मार देता है, जिससे वह पीछे हट जाता है. इस वीडियो को एक्स पर @RT_com अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अब तक 8.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
Rogue humanoid robot ATTACKS HUMANS with high kicks in Indonesia pic.twitter.com/JH3q31QtRN
— RT (@RT_com) July 4, 2026
सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा
वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ह्यूमनॉइड रोबोट के गुस्सा होने से पांच मिनट पहले.' दूसरे यूजर ने कमेंट किया,'लगता है अब शुरुआत हो गई.' वहीं कई अन्य लोगों ने हंसने वाले इमोजी शेयर करते हुए वीडियो पर मजेदार कमेट किए.
यह भी पढ़ें: जेल है या फाइव स्टार होटल? यहां कैदियों को मिलती है लग्जरी सुविधाएं, यकीन करना मुश्किल!
यह भी पढ़ें: मिस्र की रेत में दबा था 1700 साल पुराना रहस्यमयी शहर, सोने की जीभ वाले कंकाल देख वैज्ञानिक हैरान
यह भी पढ़ें: डॉक्टर-इंजीनियर बनने की होड़ को छोड़...यहां बच्चे देख रहे हैं प्लंबर बनने का सपना! चौंका देगी वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं