Hockey India changed national team jerseys from blue to saffron: भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमें अगले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच विश्व कप में पारंपरिक नीली जर्सी नहीं बल्कि भगवा रंग की जर्सी पहनेगी, जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है, वहीं, अब हॉकी इंडिया ने इस फैसले पर रिएक्ट किया है और बताया है कि आखिर जर्सी बदलने का फैसला क्यों लिया गया है.
Presenting the new India jersey! 🇮🇳
— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 27, 2026
Every stitch tells a story. Every pattern, every colour carries India's pride.
Our teams are ready to once again do the country proud at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026.
🎥: Select 2 (SD+HD)+ Khel & JioHotstar
🗓️: August… pic.twitter.com/8GvwbByapq
फैसला सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों की सलाह के बाद
हॉकी इंडिया ने इस बारे में कहा, "हम आपको बताना चाहते हैं कि जर्सी का रंग बदलने का फ़ैसला सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों की सलाह और उनसे हुई विस्तृत बातचीत के आधार पर लिया गया था. मुख्य वजह तकनीकी थी. देखा गया कि नीले रंग की प्लेइंग यूनिफॉर्म, नीली सिंथेटिक प्लेइंग सतह के साथ घुल-मिल जाती थी. यह सतह अब इंटरनेशनल हॉकी पिचों का स्टैंडर्ड रंग है. इस एक जैसे दिखने की वजह से खिलाड़ियों को मैदान पर साफ-साफ देखने में दिक्कत होती थी".
हॉकी इंडिया ने आगे कहा, "इसे देखते हुए, कोच और खिलाड़ियों ने पीले या केसरिया जैसे दूसरे रंगों का सुझाव दिया. अच्छी तरह सोचने-विचारने के बाद, केसरिया रंग को फाइनल किया गया. तकनीकी जरूरत पूरी करने के अलावा, केसरिया रंग का गहरा महत्व भी है क्योंकि यह हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में से एक है, जो साहस, त्याग और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है".
यह भी ध्यान दिया जा सकता है कि भारतीय हॉकी में जर्सी का रंग बदलना कोई नई बात नहीं है. समय-समय पर, जरूरत और अन्य कारणों से राष्ट्रीय टीम की प्लेइंग किट का रंग बदला जाता रहा है.

उदाहरण के लिए, 2014 FIH हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान टीम की जर्सी का रंग पीला कर दिया गया था और 2018 FIH हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान रंग बदलकर आसमानी नीला कर दिया गया था, साथ ही डिजाइन भी पूरी तरह से अलग था. केसरिया रंग में यह बदलाव कोच और खिलाड़ियों से मिले तकनीकी फ़ीडबैक और राष्ट्रीय ध्वज का हिस्सा होने के कारण इस रंग के प्रतीकात्मक महत्व, दोनों को ध्यान में रखकर किया गया था.
हॉकी इंडिया की नई जर्सी में क्या-क्या है
- केसरिया रंग: पारंपरिक नीली जर्सी की जगह अब केसरिया रंग की जर्सी होगी. हॉकी इंडिया का कहना है कि यह रंग साहस, त्याग और जीत का प्रतीक है और यह भारतीय राष्ट्रीय ध्वज और उगते सूरज से प्रेरित है.
- "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" थीम: नई जर्सी की डिजाइन का मकसद "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना को दिखाना और राष्ट्रीय गौरव को प्रदर्शित करना है.
- मंडला-प्रेरित पैटर्न: जर्सी में मंडला-शैली के ग्राफ़िक्स हैं जो भारत की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हैं.
- अशोक चक्र के तत्व: गहरे नेवी-ब्लू रंग के हिस्से अशोक चक्र से प्रेरित हैं, जो प्रगति, शांति और एकाग्रता का प्रतिनिधित्व करते हैं.
- सुदर्शन चक्र ग्राफिक: छाती पर सुदर्शन चक्र का आधुनिक रूप बना है, जो ताकत, एकता और गति का प्रतीक है.
- तिरंगे की डिटेलिंग: कंधों और किनारों पर तिरंगे रंग की पाइपिंग है जो राष्ट्रीय पहचान और गौरव को और मजबूत करती है.
- स्टाइलिश 'INDIA' ब्रांडिंग: देश की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने के लिए "INDIA" को देवनागरी-प्रेरित स्टाइलिश डिजाइन में लिखा गया है.
- वैकल्पिक सफेद किट: केसरिया जर्सी के साथ-साथ, भारतीय टीमों के पास एक सफेद जर्सी भी होगी जिसमें वही डिजाइन तत्व होंगे.
ये भी पढ़ें- CWG 2026: जैवलिन में नीरज चोपड़ा-अरशद नदीम होंगे आमने-सामने, आंकड़ों से समझिए किसके भाले में है कितना दम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं