विज्ञापन

अब घर के बर्तन-झाड़ू करेंगे AI रोबोट! Video इंटरनेट पर वायरल, जानिए 1 दिन का कितना देगा होगा पैसा

US की टेक स्टार्टअप कंपनी Tau Robotics ने सैन फ्रांसिस्को में ह्यूमनॉइड रोबोट क्लीनिंग सर्विस शुरू की है. जानिए यह AI रोबोट्स आपके घर के काम कैसे निपटाएंगे.

अब घर के बर्तन-झाड़ू करेंगे AI रोबोट! Video इंटरनेट पर वायरल, जानिए 1 दिन का कितना देगा होगा पैसा
Photo Credit: X

अमेरिका के स्टार्टअप 'Tau Robotics' ने सैन फ्रांसिस्को में अपनी अनोखी ह्यूमनॉइड रोबोट क्लीनिंग सर्विस शुरू की है. कंपनी के सीईओ अलेक्जेंडर कोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका वीडियो शेयर किया है. इस सर्विस की कीमत $30 प्रति घंटा (लगभग ₹3000) रखी गई है. वीडियो में दिख रहा रोबोट एक वैन से उतरता है, सफाई का सामान उठाता है और सिर्फ 21 सेकंड के अंदर काम में जुट जाता है.

तीन अलग-अलग रोबोट्स

कंपनी ने अलग-अलग कामों के लिए तीन रोबोट्स तैयार किए हैं. पहला रोबोट है 'Chelsea', जो किचन और बाथरूम की टाइल्स, सिंक और शीशों की सफाई करता है. दूसरा रोबोट है 'Elon', जो हफ्ते में रूटीन सफाई का ध्यान रखता है. यह रोबोट इतना स्मार्ट है कि कुछ दिनों में सीख जाता है कि आपके घर का कौन-सा सामान कहां रखा होना चाहिए. तीसरा रोबोट है 'Tony', जो घर के उन कोनों और खिड़कियों की गहरी सफाई करता है जहां इंसानी हाथ आसानी से नहीं पहुंच पाते.

H-1B वीजा के बाद भी US में गई नौकरी, जानें कैसे एक झटके में बदला इस भारतीय AI इंजीनियर का सपना

इंसान और AI मिलकर करेंगे कंट्रोल

आपको बता दें कि ये रोबोट्स पूरी तरह ऑटोमैटिक नहीं हैं. Tau Robotics के मुताबिक, इन्हें इंसानी ऑपरेटर्स और AI दोनों मिलकर कंट्रोल करते हैं. ये रोबोट्स वैक्यूम क्लिनर चलाने से लेकर घर का कचरा बाहर फेंकने तक का काम आसानी से कर सकते हैं. देखने में ये रोबोट्स काफी क्यूट हैं, जिनके चेहरे पर कैमरे लगे हुए हैं और इनका मूवमेंट काफी स्मूथ है.

इनवाइट-ओनली है यह सर्विस

अगर आप भी इस सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. फिलहाल यह सर्विस सिर्फ सैन फ्रांसिस्को में रहने वाले लोगों के लिए और इनवाइट-ओनली आधार पर उपलब्ध है. लोग कंपनी की वेबसाइट पर जाकर वेटलिस्ट जॉइन कर सकते हैं, ताकि उनके इलाके में सर्विस शुरू होते ही उन्हें एक्सेस कोड मिल सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cleaning Service, HUmanoid RoBOt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com