विज्ञापन

ये है असल जिंदगी का बाहूबली, सिर पर बुलेट बाइक उठाकर किया ऐसा काम, वीडियो देख दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक बुलेट बाइक को सिर पर उठाकर बस की सीढ़ियां चढ़ते हुए छत तक पहुंचा देता है.

ये है असल जिंदगी का बाहूबली, सिर पर बुलेट बाइक उठाकर किया ऐसा काम, वीडियो देख दंग रह गए लोग
सिर पर बाइक उठाकर बस की सीढ़ियां चढ़ता शख्स
Social Media

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग शख्स को 'असल जिंदगी का बाहुबली' कह रहे हैं. वीडियो में एक युवक अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन करता नजर आता है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है. युवक न सिर्फ भारी-भरकम बुलेट बाइक को अपने सिर पर उठाता है, बल्कि उसे लेकर बस की सीढ़ियां चढ़ते हुए छत तक पहुंचा देता है. वायरल वीडियो की शुरुआत में कुछ लोग मिलकर एक बुलेट बाइक को युवक के सिर पर रखते दिखाई देते हैं. आमतौर पर इतनी भारी बाइक को उठाना ही मुश्किल माना जाता है, लेकिन युवक बिना किसी हिचकिचाहट के उसे सिर पर संभाल लेता है.

बस की सीढ़ियां चढ़कर छत पर रख दी बाइक

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवक बाइक को सिर पर उठाने के बाद बस के पीछे लगी सीढ़ी पर चढ़ना शुरू कर देता है. वह एक-एक स्टेप चढ़ते हुए पूरी बाइक को लेकर बस की छत तक पहुंच जाता है. इसके बाद वह सावधानी से बाइक को छत पर रख देता है. यह पूरा नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं.

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

सोशल मीडिया पर एक यूजर द्वारा वीडियो शेयर किया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. लाखों लोग इसे देख चुके हैं और युवक की ताकत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए उसे 'रियल लाइफ बाहुबली' बताया है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी ताकत और संतुलन हर किसी के बस की बात नहीं है.

यूजर्स दे रहे मजेदार रिएक्शन

वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि बाहुबली फिल्म तो देखी थी, लेकिन असली बाहुबली आज देख लिया. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इतनी भारी बाइक को सिर पर उठाकर सीढ़ियां चढ़ना किसी करिश्मे से कम नहीं है. हालांकि वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान और यह घटना कब और कहां की है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. फिर भी यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है.

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Green SM Limo कैब सर्विस, जानिए आप कैसे कर सकते हैं बुक और क्या मिलेंगी सुविधाएं

यह भी पढ़ें: हिमाचल से कोलकाता जाना हुआ आसान, शुरू हुई गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग, रूट समेत जरूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन इंटरव्यू के नाम पर हो सकता है AI बायोमेट्रिक स्कैम, जानिए सेफ रहने का तरीका और जरूरी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com