Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दिनेश रावत नाम के एक टैक्सी ड्राइवर ने दावा किया है कि उसने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक कस्टमर को ड्रॉप करने के बाद बिना पैसे लिए जाने दिया. ड्राइवर ने बताया कि कस्टमर का 1270 रुपये का बिल बना था. वो पैसे देना चाहता था, लेकिन पेटीएम से ट्रांजैक्शन में कुछ दिक्कत आ गई. उसने अपना पर्स चेक किया, लेकिन उसमें भी कैश नहीं था. इसके बाद कस्टमर ने कैब ड्राइवर से मदद मांगी और मुंबई जाकर पेमेंट कर देने का वादा किया.
'मेरे परिवार में डेथ हो गई है'
रावत ने बताया, 'कस्टम ने मुझे कहा था कि उनके परिवार में किसी सदस्य की डेथ हो गई है और उनका जल्द से जल्द उनके पास पहुंचना जरूरी है. यह सुनकर मैं उनके मुंबई जाकर पेमेंट करने वाली बात पर राजी हो गया. इसके बाद वो अपना फोन नंबर मुझे देकर एयरपोर्ट के अंदर चले गए.' कस्टमर के जाने के बाद रावत ने यह वीडियो बनाया, जो तुरंत वायरल हो गया.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
मात्र 20 घंटे में इस वीडियो पर 3 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ यूजर्स कस्टमर्स की परेशानी समझकर उसे ऐसे ही जाने देने का फैसला लेने के लिए ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं. जबकि कुछ यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि कस्टमर ने मुंबई पहुंचकर पैसे भेजे या नहीं.
एक यूजर ने लिखा, 'आपने कस्टमर की स्थिति को समझकर तारीफ का काम किया है. चिंता मत कीजिए, वो जरूर पैसे आपको भेज देगा.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई बताना जरूर पेमेंट मिली या नहीं. अक्सर अमीर लोग भी चिंदी गिरी दिखा देते हैं.'
तीसरे यूजर ने खुद से आगे बढ़कर पेंमेंट देने की बात कही. उसने लिखा, 'भाई, उन्होंने मुझे तुम्हें पैसे भेजने के लिए कहा है. अपना नंबर भेजो, मैं ट्रांसफर कर दूंगा.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'अगर उसे पेमेंट करनी होता तो वो उसी वक्त अपने किसी दोस्त को कॉल करवा सकता था.'
10 घंटे बताया भलाई का क्या सिला मिला?
दिनेश रावत ने एक यूजर की कमेंट का जवाब देते हुए कहा, 'वो अच्छे आदमी लग रहे थे, इसलिए जाने दिया. बाकी 10 घंटे बीत गए हैं, अब तक पेमेंट नहीं आई है. अगर वो पेमेंट करते हैं तो अच्छी बात है. नहीं करते हैं तो भगवान मालिक है.'
(Disclaimer: यह कहानी इंस्टाग्राम पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
ये भी पढ़ें:- 'अगर AI ने सारे मैथ्स प्रॉब्लम सॉल्व कर दिए', चीनी गणितज्ञ ने बताया अपना बैकअप प्लान
यह VIDEO भी देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं