विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

पत्थर बजाकर शख्स ने ऐसे गाया 'दिल पे चलाई छुरियां', 16 करोड़ व्यूज के साथ ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर मचा डाला बवाल

इस ट्रेंड को शुरु करने वाला आर्टिस्ट है 'राजू कलाकार' नाम का ये शख्स, जिसका कुछ दिन पहले ही पोस्ट किया गया एक वीडियो इतना वायरल हुआ कि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बवाल ही मचा डाला.

पत्थर बजाकर शख्स ने ऐसे गाया 'दिल पे चलाई छुरियां', 16 करोड़ व्यूज के साथ ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर मचा डाला बवाल
16 करोड़ व्यूज के साथ ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल

कुछ समय पहले तक लोग फेमस होने के लिए रिएलिटी शोज में जाकर अपना टैलेंट दिखाया करते थे और रिएलिटी शोज में जाना भी लोगों के लिए आसान नहीं था. इसके लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, धक्के खाने पड़ते थे तब जाकर रिएलिटी शो में एंट्री करने का मौका मिलता था. लेकिन, आज ऐसा नहीं है, आज लोगों को फेमस होने के लिए किसी रिएलिटी शो में जाने की जरूरत नहीं है और न ही कहीं जाकर धक्के खाने पड़ते हैं. अब तो बस इंस्टाग्राम पर एक रील बनाकर डाली और कुछ भी ऐसा कर दिया जो पहले किसी ने न किया हो. बस इतना करते ही लोग सोशल मीडिया पर फेमस हो जाते हैं. 

अब तो अपनी एक रील वायरल करके लोग रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और इंटरनेट सेंसेशन लोगों के बीच छा गया है. इन दिनों इंस्टाग्राम खोलते ही हर दूसरी रील पर दिल पे चलाई छुरियां ही सुनने को मिल रहा है. इस गाने के क्रेज ने पूरी इंटरनेट की जनता को दीवाना बना दिया है. जिसे देखो वही इस ट्रेंड पर मजे़दार रील्स बना रहे हैं. इस ट्रेंड के पीछे के असली कलाकार यानी इस ट्रेंड को शुरु करने वाला आर्टिस्ट है 'राजू कलाकार' नाम का ये शख्स, जिसका कुछ दिन पहले ही पोस्ट किया गया एक वीडियो इतना वायरल हुआ कि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बवाल ही मचा डाला.

देखें Video:

वीडियो में यह शख्स कुछ लोगों के बीच खड़े होकर दो पत्थर बजाते हुए बेवफा सनम फिल्म का पॉपुलर गाना दिल पे चलाईं छुरियां गाता है. उसकी परफॉर्मेंस के सामने कुर्सियों पर बैठे लोग एन्जॉय करते दिख रहे हैं. उसकी दर्दभरी आवाज़ और सुरों का जादू लोगों के दिलों में इस कदर उतर गया कि अबतक इस वीडियो को 16 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. आम पब्लिक से लेकर सेलिब्रिटीज़ तक इस ट्रेंड को फॉलो करते नज़र आ रहे हैं. 

इस शख्स का असली नाम राजू भट्ट है. जो राजस्थान का रहने वाला है और फिलहाल गुजरात के सूरत शहर में रह रहा है. अपने वीडियो के वायरल होने के बाद से वो राजू कलाकार के नाम से देशभऱ में फेमस हो गया है. यह वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने पर राजू की एक्टिंग करते हुए अलग-अलग और फनी रील्स बना रहे हैं. इतना ही नहीं, इस ट्रेंड का बुखार सेलिब्रिटीज के सिर चढ़कर भी बोल रहा है. कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा @remodsouza भी अपनी पत्नी के साथ इस ट्रेंड पर रील बना चुके हैं.

राजू ने बताया कि उन्होंने एक बार ट्रेन में एक लड़के से सीखा था कि कैसे पत्थर को बजाकर संगीत बनाया जा सकता है. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह अनोखा तरीका उन्हें इतना फेमस कर देगा.

ये भी पढ़ें: टक-इन शर्ट, बालों में रिबन, पिन लगाकर पहनें दुपट्टा, ऑफिस का ड्रेस कोड जान चौंके लोग, बोले- ऑफिस है या हेड मास्टर की क्लास

ये Video भी देखें:

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raju Kalakar, Dil Pe Chalai Churiya, Viral Trend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com