विज्ञापन
This Article is From May 09, 2019

शादी के बाद दुल्हन को उठा ले गया था बॉयफ्रेंड, पुलिस ने पकड़ा तो लड़की बोली- 'पति के साथ रहना है...'

राजस्थान के उदयपुर में कुछ दिन पहले हैरान करने वाली घटना सामने आई थी. शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को विदाई करके ले जा रहा था. प्रेमी ने रास्ते में गाड़ी रोकी और दुल्हन को किडनेप कर लिया था.

शादी के बाद दुल्हन को उठा ले गया था बॉयफ्रेंड, पुलिस ने पकड़ा तो लड़की बोली- 'पति के साथ रहना है...'

राजस्थान के उदयपुर में कुछ दिन पहले हैरान करने वाली घटना सामने आई थी. शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को विदाई करके ले जा रहा था. प्रेमी ने रास्ते में गाड़ी रोकी और दुल्हन को किडनैप कर लिया था. उसने दोस्तों के साथ मिलकर ये काम किया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे जयपुर में पकड़ लिया. उदयपुर से कथित प्रेमी और उसके साथियों द्वारा अपहृत की गई एक दुल्हन को बुधवार तड़के जयपुर से बरामद कर लिया गया.

सात फेरे लेने के बाद दुल्हन को विदा कर ले जा रहा था ससुराल, रास्ते पर बॉयफ्रेंड ने रोकी गाड़ी और...

नवविवाहिता का विवाह उदयपुर में सोमवार की रात हुआ था. अपहरण के मुख्य आरोपी प्रियांक जींगर ने अपने दोस्तों की मदद से दुल्हन विनीता सुथार का मंगलवार सुबह उस समय अपहरण कर लिया था जब वह अपने पति क्षितिज शर्मा के साथ पति के घर जा रही थी.

शादी के दिन दुल्हन को छोड़ Pubg खेलता रहा दूल्हा, मेहमान ने दिया गिफ्ट तो किया ऐसा, देखें VIDEO

उदयपुर पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई ने बताया कि पीड़िता और मुख्य आरोपी को बुधवार तड़के जयपुर में पकड़ा गया. आरोपी को अपहरण और अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया.

फेरे लेने के बाद ससुराल जा रही थी दुल्हन, बॉयफ्रेंड ने बंदूक की नोक पर कर लिया उसका अपहरण

इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि युवती ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि उसका अपहरण कर लिया गया था और वह अपने पति के साथ रहना चाहती है. विश्नोई ने बताया कि मुख्य आरोपी जींगर के साथ अन्य आरोपी पुनीत नागदा, हरीश पटेल, विजय सिंह और उदय सिंह चौहान को भी गिरफ्तार किया गया है.

(इनपुट-भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Udaipur, Bride Kidnap By Boyfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com