विज्ञापन

मेरी मेहनत रंग लाई'...जब 6 हजार कमाने वाले बेटे ने पूरा किया मां-बाप का सपना, पहली बार प्लेन में बैठने की खुशी में आंखों से छलके आंसू

कभी महीने के सिर्फ 6 से 7 हजार रुपये कमाने वाले राजस्थान के एक सिंपल से युवक ने अपनी मेहनत के दम पर आज लाखों दिल जीत लिए. सोशल मीडिया पर उनका शेयर किया हुआ एक दिल छू लेने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने माता-पिता और बहन को पहली बार हवाई जहाज की सैर करा रहे हैं.

मेरी मेहनत रंग लाई'...जब 6 हजार कमाने वाले बेटे ने पूरा किया मां-बाप का सपना, पहली बार प्लेन में बैठने की खुशी में आंखों से छलके आंसू
कभी 6 हजार कमाने वाले बेटे ने पूरा किया मां-बाप का सपना, पहली बार कराई हवाई जहाज की सैर, देख आंखों से छलक जाएंगे आंसू
Photo-Instagram/tijara_vines01

Rajasthan Family First Flight: फ्लाइट में बैठना बहुत से लोगों के लिए आम बात हो सकती है, लेकिन एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए ये किसी सपने से कम नहीं है. राजस्थान के रहने वाले खेमू सैनी ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, जिनका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है. वीडियो के मुताबिक, खेमू ने अपने माता-पिता और बहन को पहली बार हवाई जहाज में बैठाकर उनका बरसों पुराना सपना पूरा कर दिया. सोशल मीडिया पर अब ये इमोशनल कर देने वाला वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जिस पर लोग भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-5:30 बजे ऑफिस खत्म और साफ हवा...वेल्थ मैनेजर ने बताया क्यों मुंबई से कहीं बेहतर है भोपाल

पारंपरिक पोशाक में फ्लाइट पहुंचे माता-पिता (parents ko flight me bithaya)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर tijara_vines01 नाम के अकाउंट से शेयर किए इस वीडियो में खेमू नाम के युवक के माता-पिता राजस्थानी पारंपरिक पहनावे में नजर आ रहे हैं. प्लेन में बैठने से पहले जब खेमू ने उनसे इस जर्नी के बारे में पूछा था, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि 'हवाई जहाज में उड़ना उनका हमेशा से सपना था.' इसके बाद वीडियो में पूरा परिवार फ्लाइट के अंदर बैठकर बेहद खुश नजर आता है.

सोशल मीडिया पर मिली ढेरों बधाइयां (Warm Reactions from Social Media Users)

अपनी मेहनत और संघर्ष को बयां करते हुए खेमू सैनी ने बताया कि, 'एक वक्त था जब वे महीने के केवल 6,000 से 7,000 रुपये कमा पाते थे. इतने पैसों में घर का खर्च चलाना भी मुश्किल था.' उन्होंने कहा कि, 'मेरी कड़ी मेहनत और लोगों के प्यार की बदौलत ही आज ये सपना सच हो पाया है. अगर आप लगातार मेहनत करते रहेंगे तो एक दिन आपकी किस्मत जरूर बदलेगी.' इंटरनेट पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं. तारीफों के पुल बांधते हुए एक यूजर ने लिखा, 'असली कामयाबी इसी को कहते हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'माता-पिता का नाम रोशन करना सबसे अनमोल पल होता है.'

ये भी पढ़ें:-इंस्टाग्राम की चमक-दमक से अलग दुबई की कड़वी सच्चाई! भारतीय शख्स ने दिखाया रात 9 बजे का हाल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Instagram Video, Rajasthan Family, First Flight, Parents, Struggle Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com