विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2018

कुत्ते का शिकार करने आया था भूखा तेंदुआ, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखकर आ जाएगी हंसी, देखें VIDEO

एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें तेंदुए की जंग कुत्ते से हुई. जहां कुत्ते ने तेंदुए के पसीने निकाल दिए.

Also Read in
कुत्ते का शिकार करने आया था भूखा तेंदुआ, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखकर आ जाएगी हंसी, देखें VIDEO
एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें तेंदुए की जंग कुत्ते से हुई.
Jaipur, Rajasthan: तेंदुए को सबसे खतरनाक माना जाता है. उसका एक हमला जान ले लेता है. कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जहां तेंदुए की जंग कई जानवरों से होती है और जानवर कैसे अपनी जान बचाते हैं. अधिकतर तेंदुआ ही जंग जीतता है. एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें तेंदुए की जंग कुत्ते से हुई. जहां कुत्ते ने तेंदुए के पसीने निकाल दिए. वीडियो देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी. कुत्ते ने भौक-भौक कर तेंदुए को भगा दिया. कुत्ते ने बड़ी ही समझदार तरीके से अपनी जान बचाई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

शहर में घर के अंदर 6 घंटे तक घूमता रहा खूंखार शेर, अटकी सांसों के बीच हुआ ऐसा

ये वीडियो राजस्थान के जयपुर के झलाना सफारी पार्क (Jhalana Safari Park) का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर कुत्ता लेटा हुआ है वहीं जंगल से तेंदुआ आता है और उसे सूंघने लगता है, कुत्ता उठते ही जोर-जोर से भौकने लगता है. जिसके बाद तेंदुआ सहम जाता है और वापस लौट जाता है.

बकरियों को बचाने के लिए 'बाघ' से भिड़ गई यह दिलेर लड़की, और फिर....

ये वीडियो किसी टूरिस्ट ने रिकॉर्ड किया है. Wilderness of India ने इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया है. अब तक इस वीडियो को 21 लाख व्यूज हो चुके हैं. लोग हैरान हैं कि कैसे कुत्ते ने तेंदुए को पछाड़ दिया. करीब 3 मिनट का ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. 

देखें VIDEO:

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Jaipur, Leopard Vs Dog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com