विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2024

व्यूज के लिए सारी हदें पार करते दिखा ये एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट, ब्रेड के साथ कीचड़ खाते दिखे

भैंस का गोबर लगाने से लेकर..कीचड़ में लोटने तक व्यूज के लिए कुछ लोग कई बार ऊट-पटांग हरकतें करते हुए देखे जा चुके हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल ताजा वीडियो में पुनीत सुपरस्टार की हरकतें देख कर एक बार फिर नेटिजन्स ने अपना सिर पकड़ लिया है.

व्यूज के लिए सारी हदें पार करते दिखा ये एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट, ब्रेड के साथ कीचड़ खाते दिखे
व्यूज के लिए सारी हदें पार करते दिखे पुनीत सुपरस्टार

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनने का खुमार लोगों पर इस हद तक चढ़ चुका है कि व्यूज के चक्कर में लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और कथित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार का नाम ऐसे ही कंटेंट क्रिएटर में शुमार हैं. सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचने के लिए वह अक्सर अजीबो-गरीब हरकत करते दिखाई देते हैं. भैंस का गोबर लगाने से लेकर, कीचड़ में लोटने तक व्यूज के लिए उन्हें कई बार ऊट-पटांग हरकतें करते हुए देखा जा चुका है. इंस्टाग्राम पर वायरल ताजा वीडियो में पुनीत सुपरस्टार की हरकतें देख कर एक बार नेटिजन्स ने अपना सिर ही पकड़ लिया है.

यहां देखें वीडियो

रोटी पर कीचड़ लगाकर खाते दिखे पुनीत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल ताजा वीडियो में पुनीत सुपरस्टार को ब्रेड पर कीचड़ वाली मिट्टी लगाकर खाते हुए देख कर लोग हैरान हैं. वायरल वीडियो में पुनीत एक सड़क के किनारे मिट्टी पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. आसपास जमा पानी की वजह से सड़क किनारे की मिट्टी गीली है और थोड़ी बहुत कीचड़ की तरह दिख रही है. गीली मिट्टी पर लेटे पुनीत के हाथ में एक ब्रेड का पैकेट है, जिसमें से एक ब्रेड निकालकर उस पर मिट्टी लगाकर वह खाते दिखाई देते हैं. ब्रेड पर मिट्टी लगाने से पहले वह बताते हैं कि उनके पास आज मलाई नहीं है. वीडियो में पुनीत एक और ब्रेड पर मिट्टी लगाकर खाते हुए दिखाई देते हैं.

'क्या-क्या देखना पड़ रहा है'

मलाई की जगह ब्रेड पर कीचड़ लगाकर उसे खा रहे पुनीत सुपरस्टार का वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुनीत के इस लेटेस्ट वीडियो को देख कर नेटिजन्स ने एक बार फिर अपना माथा पीट लिया है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 16.8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. करीब 28 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और इसे अन्य 2.1 लाख यूजर्स के साथ शेयर किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "क्या-क्या देखना पड़ रहा है. कैसे-कैसे लोग हैं इस गोला पर."

ये भी देखें:-बाघ की सवारी करता दिखा कपल

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punit Superstar, Puneet Superstar Is Eating Mud, Bread Ke Sath Kichad, Puneet Superstar Ne Bread Ke Sath Khaya Kichad, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com