विज्ञापन

'कूड़ा फेंकने वालों पर 10000 का जुर्माना' शीशे जैसी साफ गंगा में कचरा फेंकने पर भड़के लोग

18 दिनों तक चले सफाई अभियान के बाद गंगा का पानी इतना साफ दिख रहा था कि कई लोगों ने वायरल तस्वीरों और वीडियो को AI जनरेटेड तक बता दिया था. हालांकि, एक बार फिर से गंगा में कचरे और प्लास्टिक नजर आने लगे हैं.

'कूड़ा फेंकने वालों पर 10000 का जुर्माना' शीशे जैसी साफ गंगा में कचरा फेंकने पर भड़के लोग
शीशे जैसी साफ गंगा में कचरा फेंकने पर भड़के लोग
Instagram/lens.on.road

Viral Video: हरिद्वार में गंगा को साफ करने के लिए 18 दिनों तक बड़ा अभियान चलाया गया था, जिसमें करीब 150 टन कचरा निकाला गया. इसके बाद गंगा का पानी शीशे जैसा साफ दिख रहा था. गंगा के साफ पानी की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुए थे. कुछ लोगों को तस्वीर पर विश्वास ही नहीं हो रहा था. सफाई के बाद गंगा के वीडियो व तस्वीरों कुछ लोगों ने AI जनरेटेड बताया था. हालांकि, अब फिर से गंगा में प्लास्टिक, पॉलीथिन और फेंके गए कपड़े नजर आने लगे हैं. 

भागीरथी बिंदु पर रोका गया था पानी

दरअसल, हरिद्वार में गंग नहर की सफाई, मरम्मत और रखरखाव के लिए हर साल नियमित रूप से पानी रोक दिया जाता है. इसके बाद सभी घाटों की सफाई की जाती है. इस साल दशहरे के बाद भागीरथी बिंदु पर जल प्रवाह रोक दिया गया था, जिसके कारण हर की पौड़ी सहित विभिन्न घाट सूख गए थे.

इस दौरान हर की पौड़ी समेत अन्य घाटों पर 18 दिनों तक सफाई के लिए अभियान चलाया. इस अभियान में नदी के तल और घाटों के लगभग 10 किलोमीटर के हिस्से से लगभग 150 टन कचरा निकाला गया, जिसमें प्लास्टिक की थैलियां, पुराने कपड़े, चप्पलें और धार्मिक सामग्री शामिल थी. इस पूरे अभियान में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग, हरिद्वार नगर निगम, सफाई कर्मचारी, स्वयंसेवक और आम नागरिक शामिल थे.

सफाई के बाद 7 नवंबर को छोड़ा गया पानी

सफाई के बाद जब बीते 7 नवंबर को दोबारा गंग नहर में पानी छोड़ा गया तो उसके बाद गंगा के पानी स्वच्छ और निर्मल पानी के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुए. वीडियो व तस्वीरों में गंगा शीशे जैसे साफ दिख रही थी. पानी के बीच में पड़े कंकड़-पत्थर एकदम साफ-साफ नजर आ रहे थे. हालांकि, यह स्थिति ज्यादा दिन तक नहीं रह पाई. गंगा में फिर से कपड़े, प्लास्टिक और फूल-पाती नजर आने लगे हैं. सफाई के बावजूद फिर गंगा में कचरे व प्लास्टिक का वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की.

यह भी पढ़ें | बिट्टू तबाही का इमोशनल वीडियो वायरल, बोले- मेरी 8 महीने की मेहनत 30 दिन में बर्बाद हो गई

'कचरा फेंकने वाले पर लगे 10000 हजार का जुर्माना'

कुछ लोगों ने तो गंगा में कचरा फेंकने वाले पर भारी-भरकम जुर्माना लगाने की मांग की है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए lens.on.road के वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि इस देश को सुधारा नहीं जा सकता, यह सुधार की सीमा से बहुत परे है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि एक राज्य से सफाई करना काफी नहीं है, जबकि तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि मुझे लगता है कि हमें कम से कम 10,000 का जुर्माना लगाना होगा जो भी नदी में कचरा फेंकेगा.

यह भी पढ़ें | बिट्टू तबाही ने की अब दिल्ली में यमुना साफ, एक दिन में निकाला 585 किलो कचरा, अब अगला नंबर गुरुग्राम का

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haridwar, Haridwar Viral Video, Haridwar Ganga Ghat, Haridwar Ganga Jal, Ganga Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com